भिवानी के भीम स्टेडियम में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन किया गया। जिसकी थीम एकता और नशा मुक्त भारत रही। भिवानी के भीम स्टेडियम में सुबह एकता की दौड़ शुरू हुई। देशभक्ति का जज्बा लिए युवा, खिलाड़ी और जिला प्रशासन के अधिकारी एक साथ दौड़े। यह मैराथन भीम स्टेडियम से शुरू होकर बासिया भवन, हांसी गेट, पुराना बस स्टैंड, चिड़ियाघर रोड़ से होते हुए वापस भीम स्टेडियम में आकर सम्पन्न हुई। लगभग 3 किलोमीटर की इस दौड़ में युवाओं का जोश देखने लायक था। बच्चे दौड़े और नशे से दूर रहें एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का बहुत महत्व है, क्योंकि उन्होंने 562 रियासतों को जोड़कर देश को एक करने का काम किया। आज की इस रन फॉर यूनिटी से हम दो संदेश देना चाहते हैं, पहला विविधता में एकता और दूसरा नशा मुक्त भारत। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि बच्चे दौड़ के प्रति आकर्षित हों और नशे से दूर रहें। सरदार पटेल के प्रयासों से आज भारत एक-विधायक विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि सरदार पटेल को यूं ही भारत का लौह पुरुष नहीं कहा जाता। उनके प्रयासों से ही आज भारत एक है। वहीं वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर भी देशभक्ति के नारे गूंजे। भिवानी में इस रन फॉर यूनिटी ने युवाओं में एक नई ऊर्जा भरी और एकता और नशा मुक्त भारत का मजबूत संदेश दिया।

