10 महीने बाद बेटी ने मां को बताई दोस्त व उसके साथियों की हरकत, इंदौर में हिरासत में 4 नाबालिग

10 महीने बाद बेटी ने मां को बताई दोस्त व उसके साथियों की हरकत, इंदौर में हिरासत में 4 नाबालिग

Indore Minor Harassment Case: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक 16 वर्षीय नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने 4 नाबालिग युवकों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि नाबालिग के दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। इसके बाद आरोपी के तीन साथियों ने उसी वीडियो के जरिए नाबालिग को ब्लैकमेल किया और उसके साथ छेड़छाड़ की। बीते दिनों जब आरोपियों ने नाबालिग का वीडियो वायरल कर दिया तब नाबालिग ने अपनी मां को पूरी घटना बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चारों आरोपियों पर मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

दोस्त ने दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 20 दिसंबर 2025 के दिन शाम को करीब 5 बजे उसका दोस्त अभिषेक (बदला हुआ नाम) उसे बूढ़ी बरलई स्थित अपने पिता की दुकान के पास लेकर गया था। वहां अभिषेक ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वीडियो वायरल कर देगा। इसलिए वो चुप रही लेकिन बाद में अभिषेक ने अपने तीन साथियों को वीडियो दे दिया। तीनों आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे और उसके साथ छेड़छाड़ की।

10 महीने बाद मां को बताई पूरी घटना

वीडियो वायरल होने के डर से पीड़िता महीनों तक चुप रही लेकिन बीते दिनों आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बारे में पता चलने के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद मां बेटी को लेकर पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुख्य आरोपी समेत 4 आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट सहित सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया और पीड़िता का मेडिकल कराया। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी नाबालिग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *