भागलपुर जिले के कहलगांव में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हावड़ा-नतेसर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन के परिचालन में बदलाव किया है। 03029/03030 हावड़ा-नतेसर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन को कहलगांव स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के अनुसार, यह अतिरिक्त ठहराव 26 अगस्त से प्रभावी होगा। कहलगांव 05:46 बजे पहुंचेगी गाड़ी ट्रेन संख्या 03029 हावड़ा-नतेसर स्पेशल अपनी यात्रा के दौरान 26 अगस्त से कहलगांव स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन सुबह 05:46 बजे पहुंचेगी और 05:48 बजे प्रस्थान करेगी। यात्रियों को दो मिनट का निर्धारित ठहराव मिलेगा। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 03030 नतेसर-हावड़ा स्पेशल का भी कहलगांव स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। यह सुविधा 27 अगस्त से शुरू होगी। रेलवे के मुताबिक, यह ट्रेन कहलगांव स्टेशन पर रात 20:40 बजे पहुंचेगी और 20:42 बजे प्रस्थान करेगी।
अब तक दूसरे स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने पड़ती थी कहलगांव स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से स्थानीय रेल यात्रियों को हावड़ा और नतेसर की ओर यात्रा करने में सुविधा मिलेगी। विशेषकर नौकरी, कारोबार, शिक्षा और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए नियमित यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह निर्णय महत्वपूर्ण है। अब तक इस ट्रेन के कहलगांव स्टेशन पर नहीं रुकने के कारण यात्रियों को अन्य स्टेशनों से ट्रेन पकड़नी पड़ती थी या वैकल्पिक साधनों का उपयोग करना पड़ता था। अतिरिक्त ठहराव शुरू होने के बाद कहलगांव सहित आसपास के इलाकों के यात्री सीधे इस ट्रेन की सेवा का लाभ उठा सकेंगे। भागलपुर जिले के कहलगांव में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हावड़ा-नतेसर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन के परिचालन में बदलाव किया है। 03029/03030 हावड़ा-नतेसर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन को कहलगांव स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के अनुसार, यह अतिरिक्त ठहराव 26 अगस्त से प्रभावी होगा। कहलगांव 05:46 बजे पहुंचेगी गाड़ी ट्रेन संख्या 03029 हावड़ा-नतेसर स्पेशल अपनी यात्रा के दौरान 26 अगस्त से कहलगांव स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन सुबह 05:46 बजे पहुंचेगी और 05:48 बजे प्रस्थान करेगी। यात्रियों को दो मिनट का निर्धारित ठहराव मिलेगा। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 03030 नतेसर-हावड़ा स्पेशल का भी कहलगांव स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। यह सुविधा 27 अगस्त से शुरू होगी। रेलवे के मुताबिक, यह ट्रेन कहलगांव स्टेशन पर रात 20:40 बजे पहुंचेगी और 20:42 बजे प्रस्थान करेगी।
अब तक दूसरे स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने पड़ती थी कहलगांव स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से स्थानीय रेल यात्रियों को हावड़ा और नतेसर की ओर यात्रा करने में सुविधा मिलेगी। विशेषकर नौकरी, कारोबार, शिक्षा और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए नियमित यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह निर्णय महत्वपूर्ण है। अब तक इस ट्रेन के कहलगांव स्टेशन पर नहीं रुकने के कारण यात्रियों को अन्य स्टेशनों से ट्रेन पकड़नी पड़ती थी या वैकल्पिक साधनों का उपयोग करना पड़ता था। अतिरिक्त ठहराव शुरू होने के बाद कहलगांव सहित आसपास के इलाकों के यात्री सीधे इस ट्रेन की सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

