अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की विदेश में लेंगे सात फेरे? चेन्नई में रिसेप्शन होने की खबर

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की विदेश में लेंगे सात फेरे? चेन्नई में  रिसेप्शन होने की खबर

Anirudh Ravichandar Kavya Maran wedding: साउथ इंडस्ट्री के फेमस संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichandar) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सीईओ काव्या मारन (Kavya Maran) एक बार फिर अपनी कथित शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों दोनों के रिश्ते और शादी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जोरों पर हैं। इंटरनेट पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चर्चा है कि कपल इसी साल 11 नवंबर, 2026 को ग्रीस में सात फेरे लेने की योजना बना रहे हैं, वहीं रिसेप्शन की तारीख भी सामने आ रही है।

ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग और चेन्नई में रिसेप्शन की चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स और तेलुगु360 द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, अनिरुद्ध और काव्या की शादी की तैयारियां गुप्त रूप से चल रही हैं। कहा जा रहा है कि काव्या के पिता और सन पिक्चर्स के चेयरमैन कलानिधि मारन ने इस खास समारोह के लिए वीआईपी मेहमानों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता थलपति विजय और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन जैसी बड़ी हस्तियों के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं।

Anirudh Ravichandar Kavya Maran wedding:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *