हाथरस में 1 घंटे की बारिश से भीषण जलभराव:गली-मोहल्लों और सरकारी दफ्तरों में भरा पानी, सामान्य दिनचर्या प्रभावित

हाथरस में 1 घंटे की बारिश से भीषण जलभराव:गली-मोहल्लों और सरकारी दफ्तरों में भरा पानी, सामान्य दिनचर्या प्रभावित

हाथरस शहर में बुधवार शाम 4:30 से 5:30 बजे तक करीब एक घंटे तेज बारिश हुई। बारिश के बाद शहर के अधिकांश गली-मोहल्लों और बाजारों में भीषण जलभराव हो गया। कई जगहों पर कई फीट तक पानी भर गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कुछ मकानों और दुकानों में भी पानी घुस गया। तेज बारिश के चलते नाले-नालियां उफनकर सड़कों पर आ गए। इससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग बारिश और जलभराव से बचने के लिए परेशान नजर आए। कोतवाली सदर समेत कुछ अन्य सरकारी कार्यालयों में भी पानी भर गया। जलभराव के कारण शहर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। देखें, 3 तस्वीरें…. उमस भरी गर्मी से मिली राहत तेज बारिश से पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा था। पिछले साल से कम हुई बारिश आंकड़ों के अनुसार पिछले साल इस अवधि तक 515 एमएम बारिश दर्ज की गई थी, जबकि इस वर्ष अब तक 325 एमएम बारिश हुई है। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बारिश कम हुई है। हालांकि, बुधवार की तेज बारिश के बाद शहर में जलभराव की स्थिति ने नगर की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *