हाउस टैक्स के खिलाफ व्यापारियों का धरना:गाजियाबाद में बोले- शिवरात्रि के बाद आंदोलन तेज किया जाएगा

हाउस टैक्स के खिलाफ व्यापारियों का धरना:गाजियाबाद में बोले- शिवरात्रि के बाद आंदोलन तेज किया जाएगा

गाजियाबाद में नगर निगम द्वारा बढ़ाए गए हाउस टैक्स के विरोध में हाउस टैक्स विरोधी संघर्ष समिति का धरना चौथे दिन रविवार को भी जारी रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में व्यापारी, अलग अलग व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, आरडब्ल्यूए व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग पहुंचे। जहां नगर निगम द्वारा की गई भारी टैक्स वृद्धि के खिलाफ काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। हमारा आंदोलन जारी रहेगा हाउस टैक्स विरोधी संघर्ष समिति के आयोजक सर्राफा एसोसिएशन गाजियाबाद के संरक्षक राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि बढ़ा हुआ हाउस टैक्स वापस होने तक संघर्ष जारी रहेगा। यदि नगर निगम ने शीघ्र उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
धरने पर मौजूद व्यापारियों ने मांग रखते हुए कि बढ़े हुए हाउस टैक्स के आदेश पर तत्काल पुनर्विचार किया जाए तथा वर्ष 2024 में निर्धारित दरों के आधार पर ही हाउस टैक्स की गणना एवं वसूली की जाए। व्यापारियों का कहना है कि हाउस टैक्स में की गई भारी वृद्धि का असर केवल व्यापारियों पर ही नहीं पड़ेगा। बल्कि शहर के आम नागरिकों और संपत्ति स्वामियों पर भी इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा। इसलिए नगर निगम को जनहित को ध्यान में रखते हुए बढ़ी हुई दरों पर पुनर्विचार करना चाहिए। नगर आयुक्त और मेयर के खिलाफ नारेबाजी धरने के चौथे दिन व्यापारिक संगठनों के साथ-साथ आरडब्ल्यूए एवं सामाजिक संस्थाओं का भी समर्थन मिला। गाजियाबाद सिटी रेजिडेंट वेलफेयर फेडरेशन के संरक्षक केसी गोयल अपने साथियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और हाउस टैक्स वृद्धि के विरोध में व्यापारियों के आंदोलन को समर्थन दिया।
वहीं RWA फेडरेशन से जुड़े और व्यापारी गौरव बंसल भी गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी से पूरी टीम के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि हाउस टैक्स में की गई भारी वृद्धि का असर शहर के प्रत्येक संपत्ति स्वामी पर पड़ सकता है। ऐसे में इस मुद्दे पर व्यापारियों और आरडब्ल्यूए को साथ आकर आवाज उठानी चाहिए। इस दौरान नगर आयुक्त और मेयर के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। शिवरात्रि के बाद आंदोलन तेज संघर्ष समिति ने ऐलान किया कि शिवरात्रि के उपरांत आंदोलन को और अधिक तीव्र एवं व्यापक किया जाएगा। इसके लिए शहर के अन्य बाजारों, व्यापार मंडलों, आरडब्ल्यूए एवं सामाजिक संगठनों से संपर्क कर उन्हें आंदोलन से जोड़ा जाएगा।
समिति ने कहा कि जब तक व्यापारियों एवं शहरवासियों को राहत नहीं मिलती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यदि नगर निगम द्वारा मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और व्यापक किया जाएगा। लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। यह रहे मौजूद राजकिशोर गुप्ता, गौरव गर्ग, रजनीश बंसल मंगली, सुभाष गुप्ता, सूरज बतरा, हरविंदर गांधी, बाल किशन गुप्ता, सोनू मावे वाले, नसीम खान, राकेश काका, विनय सिंघल, रमेश खजांची, तिलक राज अरोड़ा, सतीश चोपड़ा, संदीप त्यागी रहे। इनके अलावा परमानंद गर्ग, अमित वर्मा, अनिल गुलाटी, राजीव गोयल, सतीश शर्मा, बिजेंद्र यादव, सुनील चाचा, जाकिर कुरैशी पार्षद, अभिषेक गर्ग, दिनेश गोयल सीए, अमरीश कुमार त्यागी, केसी गोयल, प्रभाकर त्यागी, सुनील दत्त, सौरभ गर्ग, पंकज भारद्वाज, सचिन शर्मा, लोकेश बंसल और अन्य व्यापारी रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *