हाईकोर्ट बेंच की मांग पर मेरठ में वकीलों की हड़ताल:कचहरी में काम बंद, लगाए ‘कोर्ट नहीं तो वोट नहीं’ के नारे

हाईकोर्ट बेंच की मांग पर मेरठ में वकीलों की हड़ताल:कचहरी में काम बंद, लगाए ‘कोर्ट नहीं तो वोट नहीं’ के नारे

कानपुर बार एसोसिएशन और केंद्रीय संघर्ष समिति के फैसले पर बुधवार को मेरठ बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर काम नहीं किया। केंद्रीय संघर्ष समिति और मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री परवेज आलम ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए अब आर-पार की लड़ाई होगी। आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव भी हैं। मेरठ बार एसोसिएशन की पिछली आम सभा में बीजेपी जनप्रतिनिधियों का विरोध किया गया था। वकीलों ने कहा था कि वे बीजेपी नेताओं के मुकदमों में वकालत नहीं करेंगे। कचहरी में बीजेपी नेताओं के लिए ‘नो एंट्री’ के बोर्ड भी लगाए गए थे। इस दौरान वकीलों के अलग-अलग गुटों ने कचहरी में घूमकर काम न करने की अपील की। उन्होंने ‘कोर्ट नहीं तो वोट नहीं’ के नारे भी लगाए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा और महामंत्री परवेज आलम ने बताया कि 7 अक्टूबर को सहारनपुर में वकीलों का महासम्मेलन होगा, जहां हाईकोर्ट बेंच की मांग पर रणनीति बनेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *