Hina Khan Post On Ladakh Trip: पॉपुलर टेलीविजन और बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) हाल ही में अपनी पहली लद्दाख ट्रिप से वापस लौटी हैं। प्रकृति की खूबसूरत वादियों में समय बिताकर आईं हिना ने सोशल मीडिया पर अपनी लद्दाख यात्रा की कई अनसुनी झलकियां और खट्टे-मीठे अनुभव शेयर किए हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ फेम एक्ट्रेस ने लद्दाख को “सब्र और हिम्मत का असली टेस्ट” करार दिया और बताया कि कैसे उनकी तबीयत बिगड़ी थी।
हिना खान ने लद्दाख ट्रिप को लेकर किया पोस्ट
हिना खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेय किया। एक्ट्रेस ने लद्दाख के अपने कड़वे-मीठे अनुभवों को बयां किया है। उन्होंने लिखा, “लद्दाख की मेरी यह पहली ट्रिप बिल्कुल भी आसान नहीं थी। यह इलाका इंसान की सहनशक्ति का सच में टेस्ट लेता है। जब आप इन विशाल पहाड़ों के बीच होते हैं, तो आपको एहसास होता है कि आप कुदरत के सामने कितने छोटे हैं। “
हिना खान ने आगे लिखा, “ये पहाड़ आपको धीमा चलने के अलावा कोई दूसरा रास्ता ही नहीं छोड़ते। हालाँकि हममें से किसी को भी ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन वहां की पतली और सूखी हवा आपको अंदर तक परेशान कर देती है। घर वापस लौटने तक हर रोज मेरी नाक से खून (Nasal Bleeding) आता था।”
हिना खान ने आगे कहा कि लद्दाख की यात्रा ने उन्हें जिंदगी को देखने का एक बिल्कुल नया नजरिया दिया है और यह सिखाया है कि प्रकृति के नियमों के सामने हमेशा झुककर ही चला जा सकता है। वहीं, अपनी तकलीफों को शेयर करने के साथ ही हिना खान ने दूर-दराज और ऊंचाई वाले इलाकों (High Altitude Regions) की यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए एक बेहद काम की गाइडलिस्ट भी जारी की है…
नाक का बचाव: सूखी ठंडी हवा से बचने के लिए सलाइन नेजल स्प्रे, नेजल मॉइस्चराइजर, जेल या नारियल तेल का इस्तेमाल जरूर करें।
जरूरी दवाएं और उपकरण: डॉक्टर की सलाह से डायमॉक्स (Diamox) जैसी माउंटेन सिकनेस की दवाएं साथ रखें। इसके अलावा पल्स ऑक्सीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर, पोर्टेबल नेबुलाइज़र और इमरजेंसी के लिए ऑक्सीजन बैकअप साथ रखें।
कपड़े और चश्मा: तापमान में अचानक बदलाव से निपटने के लिए कपड़ों की प्रॉपर लेयरिंग (Layering) करें। धूल से बचने के लिए नेक गेटर और आंखों की सुरक्षा के लिए कैटेगरी 4 (Category 4) के सनग्लासेस का इस्तेमाल करें।
हाइजीन किट: लंबी सड़क यात्राओं के दौरान टॉयलेट की किल्लत से निपटने के लिए पॉकेट टिशू, हैंड सैनिटाइजर, टॉयलेट सीट सैनिटाइजर स्प्रे और डिस्पोजेबल टॉयलेट सीट कवर जरूर रखें।
हिना खान ने अपने इस पोस्ट के जरिए यात्रियों को सलाह दी है कि लद्दाख की खूबसूरती का लुत्फ उठाने से पहले अपनी सेहत और मेडिकल तैयारी को प्राथमिकता देना सबसे ज्यादा जरूरी है।

