हरियाणवी सिंगर की रेंज रोवर पर फायरिंग का VIDEO:बाइक पर आया, शीशे पर मारी गोली; पोस्ट में लिखा-कॉल का जवाब नहीं दिया तो छाती में लगेगी

हरियाणवी सिंगर की रेंज रोवर पर फायरिंग का VIDEO:बाइक पर आया, शीशे पर मारी गोली; पोस्ट में लिखा-कॉल का जवाब नहीं दिया तो छाती में लगेगी

हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना सिंगर के घर के बाहर हुई। इस वक्त सिंगर कार में नहीं थे। वहीं, घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर बाइक पर आता दिखाई दे रहा है। वह सिंगर के घर के पास पहुंचते ही कार के शीशे पर गोली मारकर फरार हो जाता है। उधर, इस फायरिंग के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर अनिल पंडित नाम से पोस्ट डालकर इस हमले की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में लिखा- इस फायरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु सोनीपत, टाइसन बिश्नोई, हैरी बॉक्सर और हरमन संधू लेते हैं। इसको हमारे बड़े भाई अनिल पंडित ने कॉल करके समझाया था, लेकिन इसको समझ नहीं आ रही थी। अभी तेरी गाड़ी के शीशे ही टूटे है, अगर तूने हमारी बात नहीं मानी तो अगली बार गोली सीधे तेरी छाती में लगेगी। बाकी जो हमारी कॉल का जवाब नहीं दे रहे या तो लाइन पर आ जाए, नहीं तुम्हारा भी अंजाम ऐसा ही होगा। बता दें कि दिलेर खरकिया सिंगर, एक्टर और मॉडल है। उनके पिता राजेंद्र खरकिया मशहूर रागनी कलाकार हैं। पिता से प्रेरित होकर 9 साल की उम्र में दिलेर ने रागनी कार्यक्रमों में भाग लेना शुरू कर दिया था। 2018 में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। लीलो चमन, मोटो, जूती काली, हाईकोर्ट, कबूतरी, आलू मटर उनके हिट सॉन्ग हैं। हमले की जिम्मेदारी लेने वाले के बारे में ये बातें सामने आईं… धमकी भरी पोस्ट में इन तीन गैंगस्टरों के भी नाम… दिलेर के सॉन्ग प्रमोशन इवेंट में हुआ था विवाद हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया और एक्ट्रेस अंजलि राघव के सॉन्ग ‘प्रोटीन’ प्रमोशन इवेंट में विवाद हो चुका है। 11 माह पहले भिवानी के खरक कलां गांव में यह इवेंट हुआ था। इसमें 2 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ईशा राठी और प्रिया खारी आपस में भिड़ गई थीं। घटना का एक CCTV वीडियो सामने आया था, जिसमें ईशा और प्रिया एक दूसरे से गुस्से में बात करती दिख रही थीं। तभी प्रिया ईशा को थप्पड़ मार देती है। गुस्साई ईशा सैंडल उठाकर लाती है और प्रिया के माथे पर मार देती है। इसके बाद प्रिया के माथे से खून निकलता है और वह बेहोश होकर गिर जाती है। किसी तरह बाकी इन्फ्लुएंसर ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। इस दौरान खरकिया भी पास ही खड़े थे। हालांकि, उनकी इस झगड़े में कोई भूमिका नहीं रही। ——————- ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा आईं 2 लेडी इन्फ्लुएंसर भिड़ीं:एक ने थप्पड़, दूसरे ने माथे पर सैंडल मारा; सिंगर खरकिया-अंजलि के सॉन्ग प्रमोशन में पहुंची थीं हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया और एक्ट्रेस अंजलि राघव के नए सॉन्ग ‘प्रोटीन’ प्रमोशन इवेंट में विवाद खड़ा हो गया। भिवानी के खरक कलां गांव में हुए इस इवेंट में 2 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ईशा राठी और प्रिया खारी आपस में भिड़ गईं। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *