हरदोई में टीचर की पिटाई के बाद छात्रा की मौत हो गई। पिटाई से छात्रा के दाएं हाथ में फैक्चर हो गया था। वह अस्पताल में भर्ती थी। 4 दिन बाद उसने दम तोड़ दिया। मौत से पहले छात्रा का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में छात्रा बता रही कि उसके साथ टीचर ने बुरी तरह मारपीट की थी। बीएसए प्रभात मिश्रा ने सोमवार को मामले में प्रधानाध्यापक और आरोपी टीचर को निलंबित कर दिया है। बीईओ ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की। छात्रा के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला भरखनी ब्लॉक के साहुआपुर के संविलियन विद्यालय का है। अब जानिए पूरा मामला… पचदेवरा थाना इलाके के साहुआपुर निवासी उमेश दीक्षित किसान हैं। उनकी बेटी क्षमा दीक्षित (13) कक्षा-8 में पढ़ती थी। पिता उमेश दीक्षित ने बताया- 20 अगस्त को स्कूल में क्षमा का साथी छात्रा से विवाद हो गया था। सहेली से स्कूल में हुई थी लड़ाई क्षमा ने इसकी शिकायत टीचर राजेंद्र कुमार गंगवार से की। आरोप है शिकायत के बाद शिक्षक ने क्षमा को ही डंडों से पीट दिया। उसके इतना पीटा गया कि उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। क्षमा ने घर पहुंचकर सारी बात परिजनों को बताई। परिजन पहले उसे लेकर सीएचसी गए। वहां जांच में उसके फ्रैक्चर निकला। हाथ में प्लास्ट बांधा गया। टीचर ने इलाज का आश्वासन दिया, फिर मुकरे छात्रा को पीटने पर पिता उमेश दीक्षित स्कूल पहुंचे। आरोप है उस समय टीचर राजेंद्र कुमार गंगवार ने बच्ची का इलाज कराने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में वह मुकर गए। 26 अगस्त को हालत बिगड़ने पर क्षमा को फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 30 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बीएसए ने दो शिक्षकों को किया निलंबित 30 अगस्त को बेटी की मौत के बाद पिता ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले सामने आने के बाद बीएसए ने सोमवार को प्रधानाध्यापक अक्षत और सहायक अध्यापक राजेंद्र कुमार गंगवार को निलंबित कर दिया। दोपहर एक बजे मामले की जांच लिए खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील सिंह भी विद्यालय पहुंचे। बच्चों, टीचर्स और स्टाफ के बयान दर्ज किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह फर्रुखाबाद में छात्रा का पोस्टमार्टम कराया गया है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पचदेवरा थानाध्यक्ष राकेश यादव का कहना है पिता की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों और पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। —————— यह खबर भी पढ़ें… प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट:11 की मौत, इनमें 8 बच्चे; तड़पते घायलों को चारपाई पर लेकर भागे लोग यूपी में सोमवार को प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 झुलस गए। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट इतना भीषण था कि पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई। 100 मीटर के दायरे में बने 8 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से 3 ढह गए। हादसा सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे कौशांबी जिले के मोहम्मदपुर गांव में हुआ। यह गांव प्रयागराज बॉर्डर पर है। यहां से मनौरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन 2 किमी है। पढ़ें पूरी खबर…

