सादाबाद विधायक के बड़े भाई से साइबर ठगी:UPI के जरिए बैंक खाते से 1.74 लाख रुपये निकाले, पुलिस से की शिकायत

सादाबाद विधायक के बड़े भाई से साइबर ठगी:UPI के जरिए बैंक खाते से 1.74 लाख रुपये निकाले, पुलिस से की शिकायत

हाथरस में सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी के बड़े भाई राजेश कुमार चौधरी साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके बैंक खाते से UPI के जरिए दो बार में 1.74 लाख रुपए निकाल लिए गए। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर वह हैरान रह गए। उन्होंने शनिवार शाम करीब 7 बजे साइबर थाना पुलिस से शिकायत की। दो बार में निकाले 95 हजार और 79 हजार रुपए टीकेत गांव निवासी राजेश कुमार चौधरी का खाता पंजाब नेशनल बैंक की सादाबाद शाखा में है। उन्होंने शिकायत में बताया कि 23 अक्टूबर को अज्ञात साइबर ठगों ने उनकी जानकारी और अनुमति के बिना खाते से रकम निकाल ली। पहली बार खाते से 95 हजार रुपए और दूसरी बार 79 हजार रुपए निकाले गए। पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने न तो किसी को रकम ट्रांसफर की थी और न ही किसी लेन-देन की अनुमति दी थी। पुलिस से रकम वापस दिलाने की मांग राजेश कुमार ने पुलिस से ठगी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और पूरी रकम वापस दिलाने की मांग की है। आशंका है कि ठगों ने रकम दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर की है। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *