हरदोई में गणेश चतुर्थी महोत्सव में उमड़ी भीड़:विनायक समिति ने वंशी नगर में किया आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

हरदोई में गणेश चतुर्थी महोत्सव में उमड़ी भीड़:विनायक समिति ने वंशी नगर में किया आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

हरदोई शहर के वंशी नगर में गणेश चतुर्थी महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। विनायक समिति ने 15वें गजानन महोत्सव का आयोजन किया है। मंगलवार 15 सितंबर को दूसरे दिन देर रात 11 बजे के आसपास धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शाम से ही महोत्सव स्थल पर लोगों का आना शुरू हो गया था। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन किए और अलग-अलग कार्यक्रमों का आनंद लिया। महोत्सव के दूसरे दिन अशरफ ओला कमेटी ने सुंदरकांड का आयोजन किया। सुंदरकांड पाठ के दौरान धार्मिक भजनों के साथ रामायण की चौपाइयों का वाचन हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल में सुंदरकांड सुना। सुंदरकांड के बाद सीनियर वर्ग की एकल नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें अनन्या बाजपेई, मुस्कान, कल्पित, रजनीश राठौर, प्रतिभा, अमन कुमार भारती, भाव्या सिंह और श्रेष्ठा समेत कुल 22 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान महोत्सव स्थल तालियों से गूंज उठा। गौरव शुक्ला, शिवांगी सिंह और अंजली सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप द्विवेदी और पंकज अवस्थी ने मिलकर किया। समिति अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार 16 सितंबर को प्राइमरी, जूनियर और सीनियर वर्ग में गायन प्रतियोगिता होगी। उन्होंने कहा कि महोत्सव में धार्मिक आयोजनों के साथ बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के लिए अलग-अलग सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। इस कार्यक्रम में प्रभाकर पाठक, जेके सेठ, पंकज चतुर्वेदी, अविनाश मिश्रा, राजमोहन पांडेय, अभिलाष गुप्ता, राजे गुप्ता, टिंकू द्विवेदी, राजू मिश्रा, नीरज शुक्ला, अनुराग किशोर चतुर्वेदी, कपीश चतुर्वेदी, शौर्य चतुर्वेदी, तनुष चतुर्वेदी, विजय अवस्थी, आशीष सोलंकी और सौरभ सिंह गौर मौजूद थे। इनके साथ समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *