PM मोदी के जन्मदिन पर दीपक जलाने की अपील:सासंद ने वीडियो जारी कर 25 साल की सार्वजनिक सेवा का किया जिक्र; बोलीं-घर-घर मनाएं जश्न

PM मोदी के जन्मदिन पर दीपक जलाने की अपील:सासंद ने वीडियो जारी कर 25 साल की सार्वजनिक सेवा का किया जिक्र; बोलीं-घर-घर मनाएं जश्न

आलीराजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से एक दिन पहले सांसद अनीता चौहान ने वीडियो जारी किया। उन्होंने जिले के लोगों से 17 सितंबर को अपने घरों में एक दीपक जलाने की अपील की। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के अवसर पर हर परिवार एक दीपक जलाकर शुभकामनाएं और आशीर्वाद दे। 17 सितंबर से भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ भी शुरू होने की घोषणा की गई है, जो मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को केंद्र में रखता है। सांसद ने योजनाओं का किया जिक्र अनीता चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना और स्वच्छ भारत अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं से आम लोगों के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सेवा भावना और समर्पण से देश को नई दिशा मिली है। उनके मुताबिक 17 सितंबर को जलाया जाने वाला दीपक प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प के सम्मान और आशीर्वाद का प्रतीक होगा। सभी वर्गों से शामिल होने की अपील सांसद ने जिले के सभी लोगों और सभी वर्गों से इस पहल में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोगों की भागीदारी से प्रधानमंत्री के जन्मदिन और सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे होने का अवसर खास बनाया जा सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *