पूर्व चेयरमैन और अधिवक्ता बेटे पर चाकू से हमला:चार सगे भाइयों समेत 10 पर केस दर्ज, 3 आरोपी गिरफ्तार

पूर्व चेयरमैन और अधिवक्ता बेटे पर चाकू से हमला:चार सगे भाइयों समेत 10 पर केस दर्ज, 3 आरोपी गिरफ्तार

देवरिया जिले के भटनी नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार गुप्ता (55) और उनके अधिवक्ता बेटे अजय कुमार गुप्ता (28) पर हमला हुआ है। मंगलवार सुबह भुजौली स्थित उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने देर रात चार सगे भाइयों समेत 10 लोगों पर केस दर्ज किया है। यह केस हत्या के प्रयास, मारपीट और दूसरी धाराओं में दर्ज हुआ है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर रूप से घायल पूर्व चेयरमैन को देवरिया मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सदर कोतवाली क्षेत्र की भुजौली कॉलोनी में रहने वाले अधिवक्ता अजय कुमार गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर की रात करीब 12 बजे वे सामान लेकर वाहन संख्या UP52CT4315 के चालक पंकज कुमार के साथ गोरखपुर ओवरब्रिज के पास गए थे। पुलिस ने तीन हमलावरों को पकड़ लिया चालक से 200 रुपए किराया तय हुआ था। अजय का आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद चालक ने 500 रुपए मांगे। जब अजय ने इसका विरोध किया, तो चालक ने गाली-गलौज की। उसने सामान नीचे गिरा दिया और सुबह अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। शिकायत के मुताबिक, 15 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे पंकज कुमार अपने साथ सुधीर वर्मा, राज वर्मा और मदन वर्मा (उपेंद्र वर्मा के बेटे) को लेकर आया। उनके साथ 5-6 अनजान लोग भी थे। आरोप है कि सभी गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए। इसके बाद उन्होंने चाकू से अजय के पिता राजेश गुप्ता पर हमला कर दिया। पिता को बचाने पहुंचे अजय पर भी आरोपियों ने हमला किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को खबर मिली और वह भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन हमलावरों को पकड़ लिया। अजय ने शिकायत में बताया कि पुलिस के पहुंचने के बाद ही उनकी जान बच पाई। हमले में राजेश गुप्ता को गंभीर चोटें आईं। उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। शुरुआती इलाज के बाद उन्हें गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। सदर सीओ सिटी संजय रेड्डी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच चल रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *