हमीरपुर के जरिया थाना क्षेत्र के इटैलियाबाजा गांव में सोमवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय संजय उर्फ संजू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद युवक को गोली मारी गई।
रात 8:30 बजे मिली घटना की सूचना
पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना सोमवार रात करीब 8:30 बजे मिली। जानकारी मिलते ही जरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया।
आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार से शिकायत लेकर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए जांच कर रही है।

