‘हटा दो वरना सबको मार देंगे’, आखिरी पोस्ट में संजय गुप्ता ने अंडरवर्ल्ड के खौफ को किया था याद

‘हटा दो वरना सबको मार देंगे’, आखिरी पोस्ट में संजय गुप्ता ने अंडरवर्ल्ड के खौफ को किया था याद

Sanjay Gupta Passed Away: फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा है। काबिल, मुंबई सागा और शूटआउट एट वडाला जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले संजय गुप्ता का 57 की उम्र में निधन हो गया है। संजय गुप्ता के निधन के बाद उनका आखिरी पोस्ट अब एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

संजय गुप्ता का आखिरी पोस्ट

दरअसल संजय गुप्ता ने कुछ हफ्तों पहले अपने एक पॉडकास्ट का वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अंडरवर्ल्ड और छोटा शकील के खौफ के बारे में बताते हुए नजर आ रहे थे। संजय ने बताया था कि कैसे उनकी एक फिल्म को लेकर 90 के दौर में उन्हें धमकी तक दी गई थी।

आतिश से रखा था डायरेक्शन में कदम

संजय गुप्ता के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने अपने पूरे करियर में कुल 12 फिल्मों का निर्देशन किया है। साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म आतिश: फील द फायर से उन्होंने बतौर डायरेक्टर अपनी जर्नी शुरू की। संजय दत्त और आदित्य पंचोली स्टारर फिल्म में संजय गुप्ता के फिल्माए एक्शन, लिखे शार्प डायलॉग्स और मूवी की स्टोरी लाइन को लोगों ने बेहद पसंद किया।

घर पर हादसे के बाद सिर में लगी चोट

संजय गुप्ता की मौत की वजह एक दुर्घटनावश गिरना बताई गई है। वह अपने मुंबई स्थित घर पर गिर गए थे, जिससे उनके सिर में चोट लगी। इसी चोट के कारण उनकी जान चली गई। उनके निधन की खबर की पुष्टि करते हुए अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर दुख जताया और उन्हें एक बेहतरीन निर्देशक, शानदार कहानीकार और जुनूनी फिल्ममेकर बताया।

अशोक पंडित ने अपने पोस्ट में लिखा कि संजय गुप्ता के निधन की खबर बेहद चौंकाने वाली और दुखद है। उन्होंने कहा कि संजय गुप्ता एक जिंदादिल इंसान और बेहतरीन कहानी सुनाने वाले निर्देशक थे। उन्होंने उनके निधन को फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति बताया।

पहले भी हो चुके थे बड़े हादसे का शिकार

संजय गुप्ता इससे पहले भी एक बड़े सड़क हादसे से गुजर चुके थे। कई साल पहले पुणे से मुंबई जाते समय उनका गंभीर एक्सीडेंट हुआ था। इस दुर्घटना में उन्हें कई चोटें आई थीं, लेकिन वह उस हादसे से उबर गए थे। इसके बाद उन्होंने अपने फिल्मी करियर को लगातार आगे बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *