हजरत अब्दुल अजीज मियां का उर्स संपन्न:चादरों का जुलूस निकाला गया, जायरीनों ने मन्नतें मांगीं

हजरत अब्दुल अजीज मियां का उर्स संपन्न:चादरों का जुलूस निकाला गया, जायरीनों ने मन्नतें मांगीं

नवादा इमामावाद स्थित हजरत अब्दुल अजीज मियां की दरगाह पर सालाना तीन दिवसीय उर्स पूरी अकीदत (श्रद्धा) के साथ संपन्न हो गया। उर्स के दौरान बुधवार शाम को शानदार कव्वाली का आयोजन हुआ। इसके बाद गुरुवार सुबह नमाजे फजर के बाद दरगाह पर कुरान ख्वानी की गई और अकीदतमंदों द्वारा चादरों का जुलूस निकाला गया। दरगाह पर पहुंचे जायरीनों ने चादरपोशी और गुलपोशी कर अपनी मन्नतें मांगीं। दोपहर ठीक 1:00 बजे कुल शरीफ की रस्म शुरू हुई, जिसमें नातो-मनकबत पढ़ी गई और उलेमाओं ने अपनी तकरीरें पेश कीं। कुल शरीफ की दुआ में मुल्क की खुशहाली, तरक्की और अमन-ओ-सुकून की खास दुआ मांगी गई, जिसमें सभी ने हाथ उठाकर आमीन कहा। दुआ के बाद लंगर का वितरण किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर मेला अध्यक्ष मोहम्मद हसन, अतीक अहमद इदरीसी, मुन्ने बख्श, नूर हसन, कय्यूम शाह, बेच शाह, फरियाद अहमद, मो० असलम, मो० आजम, मो० आशिक, प्रधान कुलदीप गंगवार, मो० आमिल, मुशर्रफ अली, अनीस अहमद, मो० अहमद, समसुल हसन, मो० अफजल और बाबू अंसारी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *