स्वतंत्रता दिवस पर सागर में शराब दुकानें रहेंगी बंद

स्वतंत्रता दिवस पर सागर में शराब दुकानें रहेंगी बंद

सागर| स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी प्रतिभा पाल ने 15 अगस्त को एक दिन मदिरा दुकानें बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार शनिवार को जिले की सभी कंपोजिट मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही सीएस-1बी, एफएल-9 बॉटलिंग इकाई, एफएल-2, एफएल-3, एफएल-7, वाइन रिटेल आउटलेट तथा सभी देसी-विदेशी मदिरा भंडार भी बंद रहेंगे। इस दौरान शराब का आयात-निर्यात, परिवहन और विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *