आयुक्त खत्री और एसपी ने ली परेड की सलामी

आयुक्त खत्री और एसपी ने ली परेड की सलामी

सागर| 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले मुख्य समारोह और कार्यक्रमों का अंतिम पूर्वाभ्यास गुरुवार को संपन्न हुआ। पूर्वाभ्यास में नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री और पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली, इसके बाद अधिकारियों ने परेड का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल, एनसीसी और शौर्य दल की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र द्विवेदी, एसडीएम रोहित वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *