वर्धमान फूड प्रोडक्ट्स का संचालन बंद

वर्धमान फूड प्रोडक्ट्स का संचालन बंद

भास्कर संवाददाता|सागर खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह ने सिद्धायतन जैन मंदिर के पास, करीला स्थित वर्धमान फूड प्रोडक्ट्स पर छापामार कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि व्यापारी ने लाइसेंस में अधिकृत परिसर का पता भगवानगंज दर्ज किया है, जबकि कारोबार करीला में संचालित किया जा रहा था। इतना ही नहीं व्यापारी द्वारा लिए FSSAI लाइसेंस में केवल चाय के उत्पादन की अनुमति दर्ज थी। इसके बावजूद वह परिसर में अवैध रूप से काजू का निर्माण और पैकिंग करते पाया गया। वैध स्थल लाइसेंस व काजू निर्माण का वैध FSSAI लाइसेंस न होने के कारण कारोबार संचालन पर रोक लगा दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *