स्टंटबाजी करने वाले कार चालक पर 9000 का जुर्माना:पुलिस ने ‘बॉस’ लिखी कार पकड़ी; ‘ऑपरेशन मर्यादा’ के तहत नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

स्टंटबाजी करने वाले कार चालक पर 9000 का जुर्माना:पुलिस ने ‘बॉस’ लिखी कार पकड़ी; ‘ऑपरेशन मर्यादा’ के तहत नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

झाबुआ जिले के पेटलावद थाना क्षेत्र में यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने कार्रवाई की। हाल ही में पुलिस को एक कार (क्रमांक MP09WL9000) का वीडियो मिला था। इसमें चालक अपने दोस्तों को गाड़ी में बैठाकर बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहा था और तेज गति से वाहन चला रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जल्दी कार्रवाई करते हुए वाहन का पता लगाया और 9000 रुपए का जुर्माना वसूला। कार के पीछे ‘बॉस’ (Boss) लिखा हुआ था। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने और बिना अनुमति लिखे गए इस शब्द को मौके पर ही हटवा दिया। वाहन मालिक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई मामले की जानकारी देते हुए पेटलावद थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया और यातायात प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि इस मामले में वाहन मालिक गौतम, पिता शांतिलाल राठौर, निवासी पेटलावद के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 9,000 रुपये का जुर्माना वसूला है। ‘ऑपरेशन मर्यादा’ के तहत यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई पेटलावद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मर्यादा’ के तहत गांधी चौक और अन्य मुख्य सड़कों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान तेज गति से वाहन चलाने वाले और यातायात नियमों को नहीं मानने वाले अन्य चालकों को भी समझाया गया। उन पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत नियमों के हिसाब से जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने साफ किया है कि सड़क पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *