स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:कोडरमा में बाइक को 50 मीटर तक घसीट, गाड़ी में मिला बियर की बोतलें

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:कोडरमा में बाइक को 50 मीटर तक घसीट, गाड़ी में मिला बियर की बोतलें

कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर एनएच-20 स्थित सुभाष चौक के पास देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान भादोडीह निवासी 20 वर्षीय सोनू सिद्दीकी, पिता अलाउद्दीन के रूप में हुई है। घायल युवक मो. आजाद है। जानकारी के अनुसार, बिहार के नवादा से कुछ लोग स्कॉर्पियो से रामगढ़ के रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान झुमरीतिलैया शहर की ओर से एनएच पर चढ़ रहे बाइक सवार दो युवकों को पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठा सोनू सड़क पर गिर गया, जबकि बाइक चला रहे मो. आजाद की बाइक स्कॉर्पियो में फंस गई। 50 मीटर तक घसीटती गई बाइक हादसे के बाद स्कॉर्पियो बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने वाहन को रुकवाया और बाइक सवार आजाद को बाहर निकाला। सड़क पर गिरे सोनू को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रांची रेफर कर दिया। वहीं, आजाद को सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही सोनू की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो चालक गौरव आनंद और आगे की सीट पर बैठे सौरव कुमार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, वाहन में पीछे बैठे कुछ लोग मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो चालक की पिटाई भी कर दी। स्कॉर्पियो में मिला बियर की केन मृतक सोनू सुभाष चौक के आगे अपने भाई के साथ मीट की दुकान चलाता था। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने स्कॉर्पियो में सवार फरार लोगों को जल्द गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार लोगों ने कोडरमा बाजार स्थित एक शराब दुकान से बीयर खरीदी थी। वाहन में ही उसका सेवन शुरू कर दिया था। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। वाहन से खाली बीयर की बोतल भी बरामद होने की बात सामने आई है। हालांकि, शराब सेवन और हादसे के बीच संबंध समेत पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार लोगों की तलाश में जुटी है। कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर एनएच-20 स्थित सुभाष चौक के पास देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान भादोडीह निवासी 20 वर्षीय सोनू सिद्दीकी, पिता अलाउद्दीन के रूप में हुई है। घायल युवक मो. आजाद है। जानकारी के अनुसार, बिहार के नवादा से कुछ लोग स्कॉर्पियो से रामगढ़ के रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान झुमरीतिलैया शहर की ओर से एनएच पर चढ़ रहे बाइक सवार दो युवकों को पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठा सोनू सड़क पर गिर गया, जबकि बाइक चला रहे मो. आजाद की बाइक स्कॉर्पियो में फंस गई। 50 मीटर तक घसीटती गई बाइक हादसे के बाद स्कॉर्पियो बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने वाहन को रुकवाया और बाइक सवार आजाद को बाहर निकाला। सड़क पर गिरे सोनू को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रांची रेफर कर दिया। वहीं, आजाद को सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही सोनू की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो चालक गौरव आनंद और आगे की सीट पर बैठे सौरव कुमार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, वाहन में पीछे बैठे कुछ लोग मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो चालक की पिटाई भी कर दी। स्कॉर्पियो में मिला बियर की केन मृतक सोनू सुभाष चौक के आगे अपने भाई के साथ मीट की दुकान चलाता था। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने स्कॉर्पियो में सवार फरार लोगों को जल्द गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार लोगों ने कोडरमा बाजार स्थित एक शराब दुकान से बीयर खरीदी थी। वाहन में ही उसका सेवन शुरू कर दिया था। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। वाहन से खाली बीयर की बोतल भी बरामद होने की बात सामने आई है। हालांकि, शराब सेवन और हादसे के बीच संबंध समेत पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार लोगों की तलाश में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *