स्कूली बच्चों के लिए करियर गाइडेंस प्रोग्राम:विभिन्न करियर ऑप्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बताया

स्कूली बच्चों के लिए करियर गाइडेंस प्रोग्राम:विभिन्न करियर ऑप्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बताया

शेखपुरा में गुरुवार को बरबीघा प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय सर्वा में करियर काउंसलिंग और मार्गदर्शन कार्यक्रम हुआ। इसका मकसद विद्यार्थियों को बेहतर करियर चुनने में मदद करना था। यह कार्यक्रम जिला पदाधिकारी शेखर आनंद के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उपलब्ध अवसरों का सही इस्तेमाल करने के लिए कहा इसमें छात्रों को शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और अलग-अलग व्यावसायिक क्षेत्रों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके भविष्य के प्रति जागरूक करना और अपनी रुचि व क्षमता के हिसाब से करियर चुनने के लिए प्रेरित करना था। छात्रों को बताया गया कि सिर्फ पढ़ाई में सफल होना काफी नहीं है। सही समय पर करियर चुनना, लक्ष्य बनाना और योजना बनाकर तैयारी करना भी बहुत जरूरी है। समय का सही इस्तेमाल करने के महत्व पर भी जोर उन्हें भविष्य के प्रति गंभीर रहने, नियमित पढ़ाई करने और उपलब्ध अवसरों का सही इस्तेमाल करने के लिए कहा गया। मेडिकल, इंजीनियरिंग, सरकारी नौकरी, उच्च शिक्षा और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने की संभावनाओं पर विस्तार से बताया गया। छात्रों को समझाया गया कि हर किसी की रुचि अलग होती है, इसलिए दूसरों की नकल न करके अपनी योग्यता को प्राथमिकता दें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, पढ़ाई की रणनीति और समय का सही इस्तेमाल करने के महत्व पर भी जोर दिया गया। शेखपुरा में गुरुवार को बरबीघा प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय सर्वा में करियर काउंसलिंग और मार्गदर्शन कार्यक्रम हुआ। इसका मकसद विद्यार्थियों को बेहतर करियर चुनने में मदद करना था। यह कार्यक्रम जिला पदाधिकारी शेखर आनंद के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उपलब्ध अवसरों का सही इस्तेमाल करने के लिए कहा इसमें छात्रों को शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और अलग-अलग व्यावसायिक क्षेत्रों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके भविष्य के प्रति जागरूक करना और अपनी रुचि व क्षमता के हिसाब से करियर चुनने के लिए प्रेरित करना था। छात्रों को बताया गया कि सिर्फ पढ़ाई में सफल होना काफी नहीं है। सही समय पर करियर चुनना, लक्ष्य बनाना और योजना बनाकर तैयारी करना भी बहुत जरूरी है। समय का सही इस्तेमाल करने के महत्व पर भी जोर उन्हें भविष्य के प्रति गंभीर रहने, नियमित पढ़ाई करने और उपलब्ध अवसरों का सही इस्तेमाल करने के लिए कहा गया। मेडिकल, इंजीनियरिंग, सरकारी नौकरी, उच्च शिक्षा और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने की संभावनाओं पर विस्तार से बताया गया। छात्रों को समझाया गया कि हर किसी की रुचि अलग होती है, इसलिए दूसरों की नकल न करके अपनी योग्यता को प्राथमिकता दें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, पढ़ाई की रणनीति और समय का सही इस्तेमाल करने के महत्व पर भी जोर दिया गया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *