कानपुर में आनंदों मेला आयोजित:दुर्गा पूजा अवसर पर सजे स्टॉल, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा

कानपुर में आनंदों मेला आयोजित:दुर्गा पूजा अवसर पर सजे स्टॉल, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा

साउथ कानपुर यूनिक कल्चरल सोसाइटी, श्याम नगर द्वारा प्रायोजित दुर्गा पूजा 2026 के अंतर्गत “आनंदों मेला” कृष्णा दुर्गा पूजा पार्क में (निकट विंध्यवासिनी मंदिर) सायंकाल 7 बजे प्रारंभ हुआ। इस मेले में सोसाइटी की महिलाओं ने ब्रेड पकौड़ा, बैंगनी पनीर, पाव भाजी, इमली सांभर, कोकोनट चटनी, गोलगप्पे आदि स्टॉल लगाए। बच्चों और क्षेत्रीय नागरिकों ने मेले का आनंद लिया। आनंदों मेला में बच्चों ने कल्चरल नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। एस के यू सी एस के अध्यक्ष संजय सरकार, डी के दत्ता, रोहित चटर्जी, तपन डे, चाकी दादा, नितिन मुखर्जी, दीपक, सुमित आदि सोसाइटी के सदस्यों ने मेले में व्यवस्था में सहयोग किया। नीलिमा दत्ता, सोमा डे, प्रतिभा बाजपेई आदि महिलाओं ने भी स्टॉल लगाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *