प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय, केनार चट्टी में मंगलवार को पांच दिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। पांच दिनों तक चले प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं को अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और सामूहिक रूप से कार्य करने के गुर सिखाए गए। समापन के मौके पर विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण के दौरान सीखी विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड के नियमों और सिद्धांतों की जानकारी दी गई। इसके साथ प्रार्थना, प्रतिज्ञा, ध्वज शिक्षा, शारीरिक गतिविधियों और टीम भावना से जुड़ी गतिविधियां कराई गईं। बच्चों को कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रशिक्षित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को प्राथमिक उपचार, आपदा के समय बचाव एवं राहत कार्य तथा जरूरतमंदों की सहायता करने के तरीके बताए गए। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय, केनार चट्टी में मंगलवार को पांच दिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। पांच दिनों तक चले प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं को अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और सामूहिक रूप से कार्य करने के गुर सिखाए गए। समापन के मौके पर विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण के दौरान सीखी विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड के नियमों और सिद्धांतों की जानकारी दी गई। इसके साथ प्रार्थना, प्रतिज्ञा, ध्वज शिक्षा, शारीरिक गतिविधियों और टीम भावना से जुड़ी गतिविधियां कराई गईं। बच्चों को कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रशिक्षित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को प्राथमिक उपचार, आपदा के समय बचाव एवं राहत कार्य तथा जरूरतमंदों की सहायता करने के तरीके बताए गए। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया।

