सोलर प्लांट से 10 लाख की केबल चोरी, 2 गिरफ्तार:बिना नंबर की स्विफ्ट में घूम रहे थे आरोपी, पुलिस ने दबोचा

सोलर प्लांट से 10 लाख की केबल चोरी, 2 गिरफ्तार:बिना नंबर की स्विफ्ट में घूम रहे थे आरोपी, पुलिस ने दबोचा

बाड़मेर में निर्माणाधीन सोलर प्लांट से करीब 10 लाख रुपए की डीसी कॉपर केबल चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में कार सवार सुनील और विष्णु ने चोरी करना कबूल किया, जबकि उनके साथ मौजूद दो अन्य संदिग्धों को शांति भंग की आशंका में पकड़ा गया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की केबल बरामद करने का प्रयास कर रही है। रात में प्लांट में घुसकर की थी चोरी धनाऊ के ढाकों का तला निवासी रायमल ने सेड़वा थाने में रिपोर्ट दी थी। उसने बताया कि उसके खेत में सीवेन सोलर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का सोलर प्लांट निर्माणाधीन है। 17 जुलाई 2026 की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच चोर प्लांट में घुसे और वहां लगी डीसी कॉपर केबल चुराकर ले गए। चोरी गई केबल की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी जानकारी से कार तक पहुंची पुलिस एसपी चूनाराम जाट ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए ASP नितेश आर्य और DSP जेठाराम के सुपरविजन में सेड़वा थानाधिकारी प्रभुराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। तकनीकी जानकारी और मुखबिर तंत्र के आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने बिना नंबर की स्विफ्ट कार को पकड़ा। इसमें सुनील पुत्र चुतराराम निवासी मंडो की बेरी, धनाऊ, विष्णु पुत्र पूनमाराम निवासी नेडीनाडी, शिव मंदिर, धोरीमन्ना, बालोतरा, महादेव और रामनिवास सवार थे। पूछताछ में चोरी कबूल करने पर दोनों गिरफ्तार पुलिस के अनुसार पूछताछ में सुनील और विष्णु ने सोलर प्लांट से केबल चोरी करना कबूल किया। इसके बाद दोनों को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं कार में बैठे महादेव और रामनिवास को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया। चोरी के माल की बरामदगी के प्रयास जारी पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और चोरी की गई केबल बरामद करने का प्रयास जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील के खिलाफ कोतवाली थाने में चोरी का एक मामला पहले से दर्ज है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *