सोने की मोती के नाम पर 3.50 लाख की ठगी:रुपये लेने के बाद सामान नहीं दिया, मांगने पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप

सोने की मोती के नाम पर 3.50 लाख की ठगी:रुपये लेने के बाद सामान नहीं दिया, मांगने पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप

बस्ती में गौर थाना क्षेत्र के बभनान में सोने की मोती देने का झांसा देकर 3.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपी ने न तो मोती दी और न ही रकम वापस की। रुपये मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला रविवार दोपहर को सामने आया। सुरेश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर नगर पंचायत बभनान के वार्ड नंबर 13 महागौरी नगर निवासी सुरेश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वार्ड नंबर 8 आदि शक्ति नगर निवासी गंगेश कनौजिया ने उन्हें सोने की मोती दिखाकर 500 रुपये प्रति पीस में देने की बात कही थी। सुरेश गुप्ता के मुताबिक, गंगेश की बातों पर भरोसा कर उन्होंने अलग-अलग समय में कुल 3.50 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद गंगेश ने उन्हें मोती नहीं दी। रुपये मांगने पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप सुरेश गुप्ता ने जब अपनी रकम या मोती वापस मांगी तो दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गंगेश ने उनके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा सुरेश गुप्ता की तहरीर पर गौर थाने में 19 सितंबर 2026 को शाम 3 बजे धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *