सोनीपत के सातों ब्लॉकों में रोड सेफ्टी क्विज:2.29 लाख छात्रों ने लिया हिस्सा, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजन

सोनीपत के सातों ब्लॉकों में रोड सेफ्टी क्विज:2.29 लाख छात्रों ने लिया हिस्सा, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजन

सोनीपत में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति छात्रों को जागरूक करने के उद्देश्य से रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता 2026-27 के पहले चरण का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 31 अगस्त 2026 को जिले के सातों ब्लॉकों में आयोजित हुई। पुलिस कमिश्नर ममता सिंह के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। पुलिस विभाग ने इसके सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थी। 2 लाख 29 हजार छात्रों ने लिया भाग ACP ट्रैफिक नरेश अहलावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सोनीपत जिले के विभिन्न स्कूलों से लगभग 2 लाख 28 हजार 560 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त, जिले के विभिन्न कॉलेजों से भी लगभग 1 हजार 200 विद्यार्थी इसमें शामिल हुए। रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और सुरक्षित यातायात व्यवहार के बारे में जागरूक करना है। इसका उद्देश्य छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उन्हें जिम्मेदार और सुरक्षित सड़क उपयोगकर्ता बनने के लिए प्रेरित करना है। सोनीपत पुलिस ने विद्यार्थियों से भविष्य में भी सड़क सुरक्षा संबंधी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और यातायात नियमों को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों के जरिए उनके परिवार और समाज तक भी सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *