सोना लेकर फरार अकाउंटेंट पर केस:परिचित के जरिए इंदौर के व्यापारी से लिया 80 ग्राम का बिस्किट और गहने; ताला लगाकर परिवार समेत भागा

सोना लेकर फरार अकाउंटेंट पर केस:परिचित के जरिए इंदौर के व्यापारी से लिया 80 ग्राम का बिस्किट और गहने; ताला लगाकर परिवार समेत भागा

इंदौर की विजयनगर थाना पुलिस ने भोपाल में किराए से रहने वाले सोना लेकर फरार अकाउंटेंट के खिलाफ FIR का मामला दर्ज किया है। गुजरात निवासी कौशल सिंह जडेजा पर व्यापारी अमित पालीवाल से सोने का बिस्किट और आभूषण लेकर रुपए नहीं देने का आरोप है। पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है। परिचित के जरिए हुई थी पहचान भोलेनाथ कॉलोनी निवासी व्यापारी अमित पालीवाल ने पुलिस को बताया कि वे सोने-चांदी का व्यवसाय करते हैं। उनके व्यापारिक परिचित निलेश जैन ने कौशल सिंह जडेजा से उनकी पहचान कराई थी। निलेश ने कौशल को अपना रिश्तेदार और अकाउंटेंट बताया था। शुरुआत में कौशल ने एक-दो बार सोने के आभूषण लिए, जिससे अमित को उस पर विश्वास हो गया। इसके बाद 4 अगस्त को कौशल इंदौर आया और अमित को मैरियट होटल सर्विस रोड पर मिलने के लिए बुलाया। 80 ग्राम का बिस्किट और गहने लिए कौशल ने अमित से 80 ग्राम का सोने का बिस्किट, 85 ग्राम की सोने की चेन, चार सोने की चूड़ियां, सोने के टॉप्स और एक सोने की चेन ली। उसने कहा कि दो से चार दिन में इन्हें बेचकर रुपए दे देगा। तीन दिन बाद अमित ने कौशल को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। निलेश से संपर्क करने पर उसने भी बताया कि कौशल से उसकी बातचीत नहीं हो रही है। निलेश ने यह भी बताया कि 11 अगस्त को उसके भाई के 25 लाख रुपए भी कौशल लेकर गया है। भोपाल के घर पर मिला ताला इसके बाद अमित कौशल को तलाशते हुए भोपाल के कोलार रोड पहुंचे। वहां पता चला कि कौशल एक-दो दिन पहले ही घर पर ताला लगाकर पत्नी और बच्चों के साथ चला गया है।अमित ने भोपाल से भी कौशल से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। इसके बाद वह इंदौर आए और विजयनगर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस तलाश में जुटी पुलिस ने गुरुवार रात कौशल सिंह जडेजा के खिलाफ अमानत में खयानत की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *