ललितपुर में 21 लाख के 111 मोबाइल बरामद:सर्विलांस टीम ने तलाशकर मालिकों को लौटाए

ललितपुर में 21 लाख के 111 मोबाइल बरामद:सर्विलांस टीम ने तलाशकर मालिकों को लौटाए

ललितपुर पुलिस ने रक्षाबंधन पर्व से पहले एक अभियान के तहत 111 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देश पर की गई। पुलिस अधीक्षक को जनसुनवाई के दौरान खोए और गिरे मोबाइलों से संबंधित कई शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने सर्विलांस टीम और थाना स्तर पर गठित विशेष टीमों को मोबाइल बरामद करने के निर्देश दिए थे। टीमों ने लगातार प्रयास कर देश के विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया। शुक्रवार दोपहर 1 बजे पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक ने स्वयं बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। अपना मोबाइल वापस पाकर नागरिकों ने ललितपुर पुलिस की इस पहल की सराहना की और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर, पुलिस अधीक्षक ने इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी उप निरीक्षक सर्विलांस, अरुण पंवार , प्रभारी स्वाट टीम अतुल तिवारी, हैड कांस्टेबल जिनेन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल प्रशान्त कुमार, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल आमिर एवं कांस्टेबल मोहित सिंह शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *