सीतामढ़ी के सुरसंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एएनएम का विरोध-प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। करीब 70 एएनएम अस्पताल के मुख्य गेट पर धरने पर बैठी हैं और स्वास्थ्य प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रही हैं। लगातार प्रदर्शन के कारण सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। देखें, मौके से आई तस्वीरें… डॉ. राम किशोर सिंह को प्रभारी बनाने का विरोध धरना दे रही एएनएम पूर्व चिकित्सा प्रभारी डॉ. राम किशोर सिंह को दोबारा प्रभारी बनाए जाने का विरोध कर रही हैं। उनका आरोप है कि डॉ. सिंह के पिछले कार्यकाल में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता था और उन पर दबाव बनाया जाता था। इसी के चलते एएनएम ने उनके दोबारा प्रभारी बनाए जाने पर आपत्ति जताई है। सिविल सर्जन ने पहुंचकर की बातचीत तीसरे दिन धरने की जानकारी मिलने पर सिविल सर्जन डॉ. रविन्द्र यादव सुरसंड सीएचसी पहुंचे। उन्होंने धरनास्थल पर एएनएम से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और आंदोलन समाप्त करने के लिए समझाने का प्रयास किया। सिविल सर्जन ने विवाद से जुड़े दोनों पक्षों से बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश की, लेकिन वार्ता के बाद भी कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी। मांग पूरी होने तक आंदोलन की चेतावनी एएनएम अपनी मांगों पर अब भी अड़ी हुई हैं। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है। मरीजों की बढ़ी परेशानी एएनएम के लगातार धरने से सुरसंड सीएचसी पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ गई है। स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने के कारण मरीजों को इलाज के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग और आंदोलनरत एएनएम के बीच सहमति बनने का इंतजार है, ताकि सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य हो सकें। सीतामढ़ी के सुरसंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एएनएम का विरोध-प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। करीब 70 एएनएम अस्पताल के मुख्य गेट पर धरने पर बैठी हैं और स्वास्थ्य प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रही हैं। लगातार प्रदर्शन के कारण सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। देखें, मौके से आई तस्वीरें… डॉ. राम किशोर सिंह को प्रभारी बनाने का विरोध धरना दे रही एएनएम पूर्व चिकित्सा प्रभारी डॉ. राम किशोर सिंह को दोबारा प्रभारी बनाए जाने का विरोध कर रही हैं। उनका आरोप है कि डॉ. सिंह के पिछले कार्यकाल में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता था और उन पर दबाव बनाया जाता था। इसी के चलते एएनएम ने उनके दोबारा प्रभारी बनाए जाने पर आपत्ति जताई है। सिविल सर्जन ने पहुंचकर की बातचीत तीसरे दिन धरने की जानकारी मिलने पर सिविल सर्जन डॉ. रविन्द्र यादव सुरसंड सीएचसी पहुंचे। उन्होंने धरनास्थल पर एएनएम से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और आंदोलन समाप्त करने के लिए समझाने का प्रयास किया। सिविल सर्जन ने विवाद से जुड़े दोनों पक्षों से बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश की, लेकिन वार्ता के बाद भी कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी। मांग पूरी होने तक आंदोलन की चेतावनी एएनएम अपनी मांगों पर अब भी अड़ी हुई हैं। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है। मरीजों की बढ़ी परेशानी एएनएम के लगातार धरने से सुरसंड सीएचसी पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ गई है। स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने के कारण मरीजों को इलाज के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग और आंदोलनरत एएनएम के बीच सहमति बनने का इंतजार है, ताकि सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य हो सकें।

