कैमूर में करमचट डैम से पानी छोड़ने पर बढ़ा जलस्तर:DM और विधायक ने किया इंस्पेक्शन, स्थिति नियंत्रण में; SDRF टीम बुलाई गई

कैमूर में करमचट डैम से पानी छोड़ने पर बढ़ा जलस्तर:DM और विधायक ने किया इंस्पेक्शन, स्थिति नियंत्रण में; SDRF टीम बुलाई गई

कैमूर जिले के मोहनिया और कुदरा प्रखंड में करमचट डैम से पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर अचानक बढ़ गया था। इससे कई इलाकों में पानी भर गया। हालांकि, अब प्रशासन अलर्ट पर है और पानी का स्तर तेजी से नीचे आ रहा है। प्रभावित गांवों का दौरा किया डीएम कुमार अनुराग ने प्रभावित इलाकों और पावर हाउस का दौरा किया। उन्होंने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। डीएम ने कहा कि करमचट डैम से अब 300 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जो पहले 8,000 क्यूसेक था। निचले इलाकों में पानी तेजी से घट रहा है। डीएम ने पावर हाउस मोहनिया और कटान वाले रास्तों के लिए एसडीएम को तुरंत और स्थायी समाधान करने को कहा है। मोहनिया की विधायक संगीता कुमारी ने भी अधिकारियों के साथ प्रभावित गांवों का दौरा किया। अनाउंसमेंट कर लोगों को किया जा रहा जागरूक उन्होंने बताया कि बक्सर से एसडीआरएफ (SDRF) की टीम बुलाई गई है और राहत काम जारी है। विधायक ने लोगों से अपील की कि नदी किनारे रहने वाले लोग सुरक्षित रहें, घबराएं नहीं और अपने बच्चों की सुरक्षा का खास ध्यान रखें। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और माइक से अनाउंसमेंट कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कैमूर जिले के मोहनिया और कुदरा प्रखंड में करमचट डैम से पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर अचानक बढ़ गया था। इससे कई इलाकों में पानी भर गया। हालांकि, अब प्रशासन अलर्ट पर है और पानी का स्तर तेजी से नीचे आ रहा है। प्रभावित गांवों का दौरा किया डीएम कुमार अनुराग ने प्रभावित इलाकों और पावर हाउस का दौरा किया। उन्होंने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। डीएम ने कहा कि करमचट डैम से अब 300 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जो पहले 8,000 क्यूसेक था। निचले इलाकों में पानी तेजी से घट रहा है। डीएम ने पावर हाउस मोहनिया और कटान वाले रास्तों के लिए एसडीएम को तुरंत और स्थायी समाधान करने को कहा है। मोहनिया की विधायक संगीता कुमारी ने भी अधिकारियों के साथ प्रभावित गांवों का दौरा किया। अनाउंसमेंट कर लोगों को किया जा रहा जागरूक उन्होंने बताया कि बक्सर से एसडीआरएफ (SDRF) की टीम बुलाई गई है और राहत काम जारी है। विधायक ने लोगों से अपील की कि नदी किनारे रहने वाले लोग सुरक्षित रहें, घबराएं नहीं और अपने बच्चों की सुरक्षा का खास ध्यान रखें। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और माइक से अनाउंसमेंट कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *