सुपौल में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। गुरुवार को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी सावन कुमार ने योजना के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित प्रचार वाहन और नुक्कड़ नाटक समिति ‘सोलर रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 14 जगहों पर नुक्कड़ नाटक से दी जाएगी जानकारी अभियान के तहत विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सुपौल के अंतर्गत सुपौल सदर, किशनपुर, पिपरा और त्रिवेणीगंज प्रखंड के कुल 14 चयनित स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को योजना की जानकारी दी जाएगी। प्रचार वाहन के जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर बिजली बिल में बचत और सरकारी अनुदान का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड, बिजली उपभोक्ता संख्या, मोबाइल नंबर, बैंक खाते का विवरण और छत के स्वामित्व का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। आवेदक योजना की आधिकारिक वेबसाइट, बिहार ऐप या पीएम सूर्य घर मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 5.75 प्रतिशत ब्याज पर ऋण की सुविधा अधिकारियों के अनुसार सौर संयंत्र लगाने के लिए बैंकों के माध्यम से 5.75 प्रतिशत की दर से ऋण की सुविधा भी उपलब्ध है। बिहार सरकार की अतिरिक्त सहायता के बाद एक किलोवाट संयंत्र पर कुल 40 हजार, दो किलोवाट पर 80 हजार तथा तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के संयंत्र पर अधिकतम 98 हजार रुपये तक अनुदान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में ये अधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में विद्युत अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार, कार्यपालक अभियंता आलोक कुमार रंजन, धनंजय कुमार सिंह समेत विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। सुपौल में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। गुरुवार को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी सावन कुमार ने योजना के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित प्रचार वाहन और नुक्कड़ नाटक समिति ‘सोलर रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 14 जगहों पर नुक्कड़ नाटक से दी जाएगी जानकारी अभियान के तहत विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सुपौल के अंतर्गत सुपौल सदर, किशनपुर, पिपरा और त्रिवेणीगंज प्रखंड के कुल 14 चयनित स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को योजना की जानकारी दी जाएगी। प्रचार वाहन के जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर बिजली बिल में बचत और सरकारी अनुदान का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड, बिजली उपभोक्ता संख्या, मोबाइल नंबर, बैंक खाते का विवरण और छत के स्वामित्व का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। आवेदक योजना की आधिकारिक वेबसाइट, बिहार ऐप या पीएम सूर्य घर मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 5.75 प्रतिशत ब्याज पर ऋण की सुविधा अधिकारियों के अनुसार सौर संयंत्र लगाने के लिए बैंकों के माध्यम से 5.75 प्रतिशत की दर से ऋण की सुविधा भी उपलब्ध है। बिहार सरकार की अतिरिक्त सहायता के बाद एक किलोवाट संयंत्र पर कुल 40 हजार, दो किलोवाट पर 80 हजार तथा तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के संयंत्र पर अधिकतम 98 हजार रुपये तक अनुदान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में ये अधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में विद्युत अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार, कार्यपालक अभियंता आलोक कुमार रंजन, धनंजय कुमार सिंह समेत विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

