नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गुरुवार को हुए गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्रह्मपुत्र मेल से 14.250 ग्राम गांजा बरामद किया। इस मामले में त्रिपुरा की एक महिला को भी हिरासत में लिया गया है। NCB के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान गया जिले के निवासी गौतम के रूप में हुई है। हिरासत में ली गई महिला त्रिपुरा की बंटी देव वर्मा है। इन दोनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गौतम लगभग दो साल से गांजा तस्करी कर रहा था शुरुआती पूछताछ में NCB को तस्करी के नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, गौतम पिछले लगभग दो साल से गांजा तस्करी में सक्रिय था। वह ट्रेन के माध्यम से गुवाहाटी से पटना तक गांजे की खेप पहुंचाता था, जिसके लिए उसे 15 से 20 हजार रुपये मिलते थे। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि पुलिस और जांच एजेंसियों को चकमा देने के लिए महिला को इस नेटवर्क में शामिल किया गया था। तस्कर दंपति के रूप में यात्रा करते थे ताकि उन पर कोई संदेह न हो। इसी तरीके से वे गांजे की खेप एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाते थे। तस्करी की सूचना मिलने के बाद, NCB टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। उन्होंने ब्रह्मपुत्र मेल में संदिग्धों को ट्रैक किया और ट्रेन में ही गौतम को गांजे के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला को भी आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गुरुवार को हुए गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्रह्मपुत्र मेल से 14.250 ग्राम गांजा बरामद किया। इस मामले में त्रिपुरा की एक महिला को भी हिरासत में लिया गया है। NCB के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान गया जिले के निवासी गौतम के रूप में हुई है। हिरासत में ली गई महिला त्रिपुरा की बंटी देव वर्मा है। इन दोनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गौतम लगभग दो साल से गांजा तस्करी कर रहा था शुरुआती पूछताछ में NCB को तस्करी के नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, गौतम पिछले लगभग दो साल से गांजा तस्करी में सक्रिय था। वह ट्रेन के माध्यम से गुवाहाटी से पटना तक गांजे की खेप पहुंचाता था, जिसके लिए उसे 15 से 20 हजार रुपये मिलते थे। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि पुलिस और जांच एजेंसियों को चकमा देने के लिए महिला को इस नेटवर्क में शामिल किया गया था। तस्कर दंपति के रूप में यात्रा करते थे ताकि उन पर कोई संदेह न हो। इसी तरीके से वे गांजे की खेप एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाते थे। तस्करी की सूचना मिलने के बाद, NCB टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। उन्होंने ब्रह्मपुत्र मेल में संदिग्धों को ट्रैक किया और ट्रेन में ही गौतम को गांजे के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला को भी आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

