सुपौल में सरसों तेल से लदा ट्रक पलटा, ड्राइवर घायल:80% तेल का पाउच लूट लेने का आरोप, राजस्थान से सिलीगुड़ी जा रहा था

सुपौल में सरसों तेल से लदा ट्रक पलटा, ड्राइवर घायल:80% तेल का पाउच लूट लेने का आरोप, राजस्थान से सिलीगुड़ी जा रहा था

सुपौल में सरसों तेल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक में लदे करीब 25 टन सरसों तेल में से लगभग 80 प्रतिशत तेल लूट लिए जाने का आरोप है। घटना भपटियाही थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर पिपराखुर्द के समीप हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ट्रक राजस्थान से सरसों तेल लेकर सिलीगुड़ी जा रहा था। इसी दौरान भपटियाही थाना क्षेत्र में पिपराखुर्द के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक सतीश सिंह, निवासी मथुरा, उत्तर प्रदेश, घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। 80 प्रतिशत तेल लूटकर ले गए ग्रामीण बताया जा रहा है कि ट्रक पलटने के बाद उसमें लदे सरसों तेल को निकालने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान ट्रक में लदे तेल का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा लूट लिए जाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, तेल की वास्तविक मात्रा और घटना में शामिल लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद सड़क दुर्घटना के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से तेल लूटे जाने का मामला चर्चा में है। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ के बीच तेल निकाले जाने की सूचना ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। मौके से आई तस्वीरें…. पुलिस कर रही मामले की जांच इधर, रविवार सुबह 9:50 बजे भपटियाही थानाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों के साथ ट्रक से तेल लूटे जाने के आरोप की भी पड़ताल कर रही है। घटना में शामिल लोगों की पहचान और तेल की वास्तविक मात्रा के संबंध में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सुपौल में सरसों तेल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक में लदे करीब 25 टन सरसों तेल में से लगभग 80 प्रतिशत तेल लूट लिए जाने का आरोप है। घटना भपटियाही थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर पिपराखुर्द के समीप हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ट्रक राजस्थान से सरसों तेल लेकर सिलीगुड़ी जा रहा था। इसी दौरान भपटियाही थाना क्षेत्र में पिपराखुर्द के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक सतीश सिंह, निवासी मथुरा, उत्तर प्रदेश, घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। 80 प्रतिशत तेल लूटकर ले गए ग्रामीण बताया जा रहा है कि ट्रक पलटने के बाद उसमें लदे सरसों तेल को निकालने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान ट्रक में लदे तेल का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा लूट लिए जाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, तेल की वास्तविक मात्रा और घटना में शामिल लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद सड़क दुर्घटना के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से तेल लूटे जाने का मामला चर्चा में है। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ के बीच तेल निकाले जाने की सूचना ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। मौके से आई तस्वीरें…. पुलिस कर रही मामले की जांच इधर, रविवार सुबह 9:50 बजे भपटियाही थानाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों के साथ ट्रक से तेल लूटे जाने के आरोप की भी पड़ताल कर रही है। घटना में शामिल लोगों की पहचान और तेल की वास्तविक मात्रा के संबंध में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *