सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत:घर से बाजार जाते समय हादसा, अस्पताल ले जाते समय 1 ने तोड़ा दम

सुपौल में वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत:घर से बाजार जाते समय हादसा, अस्पताल ले जाते समय 1 ने तोड़ा दम

सुपौल के सदर थाना क्षेत्र की बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर-14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा लौढ़ पंचायत के सरही मालिकाना स्थित स्कूल के समीप हुआ। दोनों युवक बाइक से किसी जरूरी काम के सिलसिले में सुपौल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… मृतकों की पहचान देखें… मृतकों की पहचान धरनीपट्टी वार्ड नंबर-14 निवासी कुंदन कुमार (20), पिता स्वर्गीय उपेंद्र यादव और अखिलेश कुमार (24), पिता राजेंद्र यादव के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई थे। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी हादसे में अखिलेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल कुंदन कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। एक साथ दो मौतों से गांव में मातम दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही धरनीपट्टी गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर शोक के साथ आक्रोश भी है। लोगों ने पुलिस से दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। वाहन की तलाश में जुटी पुलिस-थानाध्यक्ष सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल के आसपास मिले साक्ष्यों के आधार पर वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। दो चचेरे भाइयों की एक साथ हुई मौत से पूरे गांव में गम का माहौल है। सुपौल के सदर थाना क्षेत्र की बीना पंचायत स्थित धरनीपट्टी वार्ड नंबर-14 निवासी दो चचेरे भाइयों की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा लौढ़ पंचायत के सरही मालिकाना स्थित स्कूल के समीप हुआ। दोनों युवक बाइक से किसी जरूरी काम के सिलसिले में सुपौल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… मृतकों की पहचान देखें… मृतकों की पहचान धरनीपट्टी वार्ड नंबर-14 निवासी कुंदन कुमार (20), पिता स्वर्गीय उपेंद्र यादव और अखिलेश कुमार (24), पिता राजेंद्र यादव के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई थे। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी हादसे में अखिलेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल कुंदन कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। एक साथ दो मौतों से गांव में मातम दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही धरनीपट्टी गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर शोक के साथ आक्रोश भी है। लोगों ने पुलिस से दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। वाहन की तलाश में जुटी पुलिस-थानाध्यक्ष सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल के आसपास मिले साक्ष्यों के आधार पर वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। दो चचेरे भाइयों की एक साथ हुई मौत से पूरे गांव में गम का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *