जमुई में मंदिर से लौट रही महिला की चेन झपटी:DM आवास से 200 मीटर दूर वारदात, CCTV में कैद, बाइक से घसीटा

जमुई में मंदिर से लौट रही महिला की चेन झपटी:DM आवास से 200 मीटर दूर वारदात, CCTV में कैद, बाइक से घसीटा

जमुई में सावन की तीसरी सोमवारी की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। घटना शहर में डीएम आवास से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुई। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़िता की पहचान शहर के सिरचंद नवादा वार्ड नंबर आठ निवासी अनीता सिंह के रूप में हुई है। वह पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड लेखपाल संजय कुमार सिंह की पत्नी हैं। अनीता सिंह ने बताया कि वह डीएम आवास के पास स्थित शिव मंदिर में पूजा कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान दो बाइक सवार युवक उनके घर के सामने से गुजरे और कुछ आगे जाकर बाइक मोड़कर वापस आए। पीछे बैठे बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। महिला के अनुसार, चेन करीब 30 ग्राम की थी, जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई गई है। महिला को बाइक के साथ घसीटते ले गए बदमाश सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि महिला हाथ में पूजा सामग्री का थैला लेकर सड़क पर चल रही थी। तभी बाइक सवार दोनों बदमाश उसके सामने रुकते हैं। महिला उनसे बचकर आगे निकलने की कोशिश करती है, लेकिन पीछे बैठा बदमाश चेन झपटकर फरार हो जाता है। चेन छीनने के दौरान महिला कुछ दूर तक बाइक के साथ घिसटती चली गई। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक दोनों बदमाश भाग चुके थे। CCTV के आधार पर बदमाशों की तलाश जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक की पहचान कर ली गई है। पुलिस तकनीकी जांच की मदद से बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। एसपी ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई थीं, जिनका पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया था। डीएम आवास के पास वारदात से सुरक्षा पर सवाल डीएम आवास से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई चेन स्नैचिंग की इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर सावन की सोमवारी के दिन मंदिर से लौट रही महिला को निशाना बनाए जाने से स्थानीय लोगों में चिंता है। जमुई में सावन की तीसरी सोमवारी की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। घटना शहर में डीएम आवास से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुई। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़िता की पहचान शहर के सिरचंद नवादा वार्ड नंबर आठ निवासी अनीता सिंह के रूप में हुई है। वह पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड लेखपाल संजय कुमार सिंह की पत्नी हैं। अनीता सिंह ने बताया कि वह डीएम आवास के पास स्थित शिव मंदिर में पूजा कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान दो बाइक सवार युवक उनके घर के सामने से गुजरे और कुछ आगे जाकर बाइक मोड़कर वापस आए। पीछे बैठे बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। महिला के अनुसार, चेन करीब 30 ग्राम की थी, जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई गई है। महिला को बाइक के साथ घसीटते ले गए बदमाश सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि महिला हाथ में पूजा सामग्री का थैला लेकर सड़क पर चल रही थी। तभी बाइक सवार दोनों बदमाश उसके सामने रुकते हैं। महिला उनसे बचकर आगे निकलने की कोशिश करती है, लेकिन पीछे बैठा बदमाश चेन झपटकर फरार हो जाता है। चेन छीनने के दौरान महिला कुछ दूर तक बाइक के साथ घिसटती चली गई। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक दोनों बदमाश भाग चुके थे। CCTV के आधार पर बदमाशों की तलाश जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक की पहचान कर ली गई है। पुलिस तकनीकी जांच की मदद से बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। एसपी ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई थीं, जिनका पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया था। डीएम आवास के पास वारदात से सुरक्षा पर सवाल डीएम आवास से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई चेन स्नैचिंग की इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर सावन की सोमवारी के दिन मंदिर से लौट रही महिला को निशाना बनाए जाने से स्थानीय लोगों में चिंता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *