बांका में रोड एक्सीडेंट, भागलपुर में हुई मौत:काम खत्म कर घर लौट रहे थे मजदूर, अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार

बांका में रोड एक्सीडेंट, भागलपुर में हुई मौत:काम खत्म कर घर लौट रहे थे मजदूर, अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार

बांका में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बांका पुलिस लाइन के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। मृतक नोनीहारी गांव के रहने वाले कैलाश पासवान (27) हैं। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला ड्राइवर अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके ड्राइवर की पहचान में जुटी है। बताया जा रहा कि कैलाश मजदूरी का काम करता था। सोमार को काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। पहले बांका सदर अस्पताल ले गए थे परिजन स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कैलाश के मालिक को दी। उन्होंने परिजन को घटना की सूचना दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पुहंचे। पहले कैलाश को बांका सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने कैलाश की गंभीर स्थिति देख भागलपुर रेफर कर दिया। मायागंज में कैलाश का इलाज चल रहा था, पर उसकी स्थिति में सुधार नहीं आ रहा था। आखिर में उसने दम तोड़ दिया।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बांका पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाई है। हादसे के बाद फरार वाहन और उसके चालक का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शियों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। वाहन की पहचान होने के बाद चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने पुलिस से अज्ञात वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार करने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। बांका में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बांका पुलिस लाइन के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। मृतक नोनीहारी गांव के रहने वाले कैलाश पासवान (27) हैं। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला ड्राइवर अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके ड्राइवर की पहचान में जुटी है। बताया जा रहा कि कैलाश मजदूरी का काम करता था। सोमार को काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। पहले बांका सदर अस्पताल ले गए थे परिजन स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कैलाश के मालिक को दी। उन्होंने परिजन को घटना की सूचना दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पुहंचे। पहले कैलाश को बांका सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने कैलाश की गंभीर स्थिति देख भागलपुर रेफर कर दिया। मायागंज में कैलाश का इलाज चल रहा था, पर उसकी स्थिति में सुधार नहीं आ रहा था। आखिर में उसने दम तोड़ दिया।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बांका पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाई है। हादसे के बाद फरार वाहन और उसके चालक का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शियों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। वाहन की पहचान होने के बाद चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने पुलिस से अज्ञात वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार करने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *