सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने महावीरी मेले से पहले शराब की एक खेप पकड़ी है। पुलिस ने हरियाणा से लाई जा रही करीब 15 लाख रुपए की अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में तीन अंतरराज्यीय शराब कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा निवासी अमित, कमल और आकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से तीन चारपहिया वाहनों को भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपए है। शराब के साथ आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन, चेकबुक और पर्स भी मिले हैं। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को कोंडर क्षेत्र में शराब की खेप पहुंचने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर वाहनों की निगरानी शुरू की। पुलिस ने पीछा कर तीनों आरोपियों को पकड़ा पुलिस को देखते ही आरोपियों ने गाड़ियों को तेज रफ्तार में भगाकर मौके से निकलने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस टीम ने पीछा करते हुए तीनों वाहनों को घेर लिया और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्करों द्वारा वाहनों को काफी तेज गति से भगाने के कारण पीछा कर रही पुलिस टीम के सामने भी जोखिम की स्थिति बनी थी। इसके बावजूद टीम ने सतर्कता और साहस के साथ कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। महावीरी मेले में बेची जाती शराब
इधर, क्षेत्र में चर्चा है कि बसंतपुर में 25 और 26 तारीख को होने वाले महावीरी मेले को देखते हुए शराब की इस खेप को खपाने की तैयारी थी। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस अब जब्त मोबाइल फोन के आधार पर शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने महावीरी मेले से पहले शराब की एक खेप पकड़ी है। पुलिस ने हरियाणा से लाई जा रही करीब 15 लाख रुपए की अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में तीन अंतरराज्यीय शराब कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा निवासी अमित, कमल और आकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से तीन चारपहिया वाहनों को भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपए है। शराब के साथ आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन, चेकबुक और पर्स भी मिले हैं। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को कोंडर क्षेत्र में शराब की खेप पहुंचने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर वाहनों की निगरानी शुरू की। पुलिस ने पीछा कर तीनों आरोपियों को पकड़ा पुलिस को देखते ही आरोपियों ने गाड़ियों को तेज रफ्तार में भगाकर मौके से निकलने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस टीम ने पीछा करते हुए तीनों वाहनों को घेर लिया और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्करों द्वारा वाहनों को काफी तेज गति से भगाने के कारण पीछा कर रही पुलिस टीम के सामने भी जोखिम की स्थिति बनी थी। इसके बावजूद टीम ने सतर्कता और साहस के साथ कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। महावीरी मेले में बेची जाती शराब
इधर, क्षेत्र में चर्चा है कि बसंतपुर में 25 और 26 तारीख को होने वाले महावीरी मेले को देखते हुए शराब की इस खेप को खपाने की तैयारी थी। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस अब जब्त मोबाइल फोन के आधार पर शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

