सीवान के चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के मधवापुर में सोमवार सुबह दाहा नदी में डूबने से 65 वर्षीय महिला शिवकली देवी की मौत हो गई। वह नहाने के लिए नदी में गई थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गईं। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतका की पहचान एमएच नगर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी श्रीनिवास राम की पत्नी शिवकली देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में मातम मृतका के पति श्रीनिवास राम ने बताया कि शिवकली देवी की मानसिक स्थिति कमजोर थी और उन्हें तैरना भी नहीं आता था। नदी में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। महिला को डूबता देख नदी किनारे मौजूद लोगों ने शोर मचाया और गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने नदी से निकाला शव सूचना मिलने पर चैनपुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को नदी से बाहर निकाला। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चैनपुर ओपी थाना प्रभारी विजय रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। सीवान के चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के मधवापुर में सोमवार सुबह दाहा नदी में डूबने से 65 वर्षीय महिला शिवकली देवी की मौत हो गई। वह नहाने के लिए नदी में गई थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गईं। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतका की पहचान एमएच नगर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी श्रीनिवास राम की पत्नी शिवकली देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में मातम मृतका के पति श्रीनिवास राम ने बताया कि शिवकली देवी की मानसिक स्थिति कमजोर थी और उन्हें तैरना भी नहीं आता था। नदी में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। महिला को डूबता देख नदी किनारे मौजूद लोगों ने शोर मचाया और गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने नदी से निकाला शव सूचना मिलने पर चैनपुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को नदी से बाहर निकाला। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चैनपुर ओपी थाना प्रभारी विजय रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

