सीवान के असांव थाना पुलिस ने नियमित वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों को तियर मोड़ के समीप रघुनाथपुर की ओर से बाइक से आते समय पकड़ा। इस दौरान बाइक पर सवार तीसरा युवक पुलिस को देखते ही बाइक से उतरकर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार दोनों युवकों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार युवकों की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी हकीम मियां के 21 वर्षीय पुत्र निक्कू हुसैन और राजेंद्र भगत के 19 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। बाइक में नहीं लगा था नंबर प्लेट पुलिस के अनुसार, वाहन जांच के दौरान गश्ती पदाधिकारी की नजर रघुनाथपुर की ओर से आ रही एक बाइक पर पड़ी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। बाइक में नंबर प्लेट नहीं लगा था। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो एक युवक बाइक से उतरकर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने बाइक पर सवार दोनों युवकों को रोककर वाहन के कागजात की मांग की। दोनों युवक बाइक से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। बाइक को कराया गया था मॉडिफाइड बाइक की स्थिति भी संदिग्ध पाई गई। पुलिस के अनुसार, बाइक को मॉडिफाइड कराया गया था और उसका साइलेंसर भी हटा दिया गया था, जिससे तेज आवाज निकल रही थी। नंबर प्लेट का नहीं होना और बाइक के कागजात नहीं दिखा पाना पुलिस के संदेह को और मजबूत कर गया। असांव थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बाइक को रोका था। जांच के दौरान बाइक के कागजात नहीं मिलने पर दोनों युवकों और बाइक को थाना लाया गया। इसके बाद बाइक की जांच की गई तो उसके चोरी की होने की जानकारी सामने आई। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस के मुताबिक, बीते दिनों कोर्ट परिसर से एक बाइक चोरी होने की घटना सामने आई थी। जांच के दौरान बरामद बाइक उसी चोरी की बाइक के रूप में सामने आई है। इसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना पुलिस अब गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों का बाइक चोरी की अन्य घटनाओं से कोई संबंध है या नहीं।
साथ ही पुलिस फरार युवक की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरफ्तार युवक किसी बाइक चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं और अब तक कितनी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। सीवान के असांव थाना पुलिस ने नियमित वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों को तियर मोड़ के समीप रघुनाथपुर की ओर से बाइक से आते समय पकड़ा। इस दौरान बाइक पर सवार तीसरा युवक पुलिस को देखते ही बाइक से उतरकर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार दोनों युवकों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार युवकों की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी हकीम मियां के 21 वर्षीय पुत्र निक्कू हुसैन और राजेंद्र भगत के 19 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। बाइक में नहीं लगा था नंबर प्लेट पुलिस के अनुसार, वाहन जांच के दौरान गश्ती पदाधिकारी की नजर रघुनाथपुर की ओर से आ रही एक बाइक पर पड़ी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। बाइक में नंबर प्लेट नहीं लगा था। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो एक युवक बाइक से उतरकर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने बाइक पर सवार दोनों युवकों को रोककर वाहन के कागजात की मांग की। दोनों युवक बाइक से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। बाइक को कराया गया था मॉडिफाइड बाइक की स्थिति भी संदिग्ध पाई गई। पुलिस के अनुसार, बाइक को मॉडिफाइड कराया गया था और उसका साइलेंसर भी हटा दिया गया था, जिससे तेज आवाज निकल रही थी। नंबर प्लेट का नहीं होना और बाइक के कागजात नहीं दिखा पाना पुलिस के संदेह को और मजबूत कर गया। असांव थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बाइक को रोका था। जांच के दौरान बाइक के कागजात नहीं मिलने पर दोनों युवकों और बाइक को थाना लाया गया। इसके बाद बाइक की जांच की गई तो उसके चोरी की होने की जानकारी सामने आई। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस के मुताबिक, बीते दिनों कोर्ट परिसर से एक बाइक चोरी होने की घटना सामने आई थी। जांच के दौरान बरामद बाइक उसी चोरी की बाइक के रूप में सामने आई है। इसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना पुलिस अब गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों का बाइक चोरी की अन्य घटनाओं से कोई संबंध है या नहीं।
साथ ही पुलिस फरार युवक की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरफ्तार युवक किसी बाइक चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं और अब तक कितनी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है।

