भोजपुर, सीवान और रोहतास समेत बिहार के 17 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। वहीं, एक IPS अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सीवान में स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान AK-47 से फायरिंग हुई थी। इसके बाद DM विवेक रंजन मैत्रेय को हटा दिया गया। फायरिंग को लेकर SP पूरन कुमार झा भी चर्चा में थे। अब SP पूरन कुमार झा को भी हटा दिया गया है। पूरन झा की जगह अब भारत सोनी को यहां का SP बनाया गया है। 2019 बैच के IPS भारत सोनी वर्तमान में नालंदा में पोस्टेड थे। वहीं, भोजपुर के SP मिस्टर राज को रोहतास भेज दिया गया है। वे भरत एनकाउंटर के बाद चर्चा में थे। भरत तिवारी के भाई ने उन पर केस उठाने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इससे पहले भोजपुर के DM का भी तबादला किया गया। तनय सुल्तानिया की जगह मनोज कुमार मीणा को भोजपुर का नया DM बनाया गया है। भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद नए IAS अधिकारी को भोजपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खबर लगातार अपडेट हो रही है… भोजपुर, सीवान और रोहतास समेत बिहार के 17 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। वहीं, एक IPS अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सीवान में स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान AK-47 से फायरिंग हुई थी। इसके बाद DM विवेक रंजन मैत्रेय को हटा दिया गया। फायरिंग को लेकर SP पूरन कुमार झा भी चर्चा में थे। अब SP पूरन कुमार झा को भी हटा दिया गया है। पूरन झा की जगह अब भारत सोनी को यहां का SP बनाया गया है। 2019 बैच के IPS भारत सोनी वर्तमान में नालंदा में पोस्टेड थे। वहीं, भोजपुर के SP मिस्टर राज को रोहतास भेज दिया गया है। वे भरत एनकाउंटर के बाद चर्चा में थे। भरत तिवारी के भाई ने उन पर केस उठाने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इससे पहले भोजपुर के DM का भी तबादला किया गया। तनय सुल्तानिया की जगह मनोज कुमार मीणा को भोजपुर का नया DM बनाया गया है। भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद नए IAS अधिकारी को भोजपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

