किशनगंज में मंगलवार को खगड़ा स्थित सर्किट हाउस में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने प्रशासनिक एवं संबंधित अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जिलाधिकारी नवीन कुमार सहित जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में लंबित भूमि अधिग्रहण मामलों का त्वरित समाधान करना और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को गति देना था। समीक्षा बैठक के दौरान खगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार और विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। जमीन अधिग्रहण प्रोसेस को जल्द पूरा करने का निर्देश मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि एयरपोर्ट के पूर्ण विकास के लिए कुल 27 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। इसमें से 24 एकड़ जमीन का अधिग्रहण पहले ही पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष 3 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। 27 एकड़ जमीन उपलब्ध होते ही किशनगंज का यह एयरपोर्ट आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर विकसित होगा, जिससे भविष्य में यहां बड़े व्यावसायिक विमानों की लैंडिंग भी संभव हो सकेगी। जिले में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। बहादुरगंज रोड पर बन रहे फोर लेन सड़क के लिए नए पुल के निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। मैदान के चारों ओर होगा बाउंड्री वॉल का निर्माण इसके अतिरिक्त, सीआईएसएफ के प्रस्तावित ट्रेनिंग सेंटर के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने में विभाग द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है। बढ़ते यातायात और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मौजूदा बस स्टैंड का बड़े पैमाने पर विस्तार किया जाएगा। खगड़ा मेला परिसर में भी विकास कार्य प्रस्तावित हैं। कला एवं संस्कृति विभाग की योजना के तहत शहर में एक आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जाना है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस ऑडिटोरियम को खगड़ा मेला के एक हिस्से में आकार दिया जाएगा। सुरक्षा और व्यवस्थित आयोजनों के दृष्टिकोण से खगड़ा मेला मैदान के चारों तरफ बाउंड्री वॉल का निर्माण कराने का भी निर्णय लिया गया। किशनगंज में मंगलवार को खगड़ा स्थित सर्किट हाउस में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने प्रशासनिक एवं संबंधित अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जिलाधिकारी नवीन कुमार सहित जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में लंबित भूमि अधिग्रहण मामलों का त्वरित समाधान करना और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को गति देना था। समीक्षा बैठक के दौरान खगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार और विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। जमीन अधिग्रहण प्रोसेस को जल्द पूरा करने का निर्देश मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि एयरपोर्ट के पूर्ण विकास के लिए कुल 27 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। इसमें से 24 एकड़ जमीन का अधिग्रहण पहले ही पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष 3 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। 27 एकड़ जमीन उपलब्ध होते ही किशनगंज का यह एयरपोर्ट आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर विकसित होगा, जिससे भविष्य में यहां बड़े व्यावसायिक विमानों की लैंडिंग भी संभव हो सकेगी। जिले में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। बहादुरगंज रोड पर बन रहे फोर लेन सड़क के लिए नए पुल के निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। मैदान के चारों ओर होगा बाउंड्री वॉल का निर्माण इसके अतिरिक्त, सीआईएसएफ के प्रस्तावित ट्रेनिंग सेंटर के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने में विभाग द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है। बढ़ते यातायात और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मौजूदा बस स्टैंड का बड़े पैमाने पर विस्तार किया जाएगा। खगड़ा मेला परिसर में भी विकास कार्य प्रस्तावित हैं। कला एवं संस्कृति विभाग की योजना के तहत शहर में एक आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जाना है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस ऑडिटोरियम को खगड़ा मेला के एक हिस्से में आकार दिया जाएगा। सुरक्षा और व्यवस्थित आयोजनों के दृष्टिकोण से खगड़ा मेला मैदान के चारों तरफ बाउंड्री वॉल का निर्माण कराने का भी निर्णय लिया गया।

