सीधी में तेज रफ्तार ट्रक खाई में पलटा:चालक गंभीर घायल; क्रेन से निकालने की कोशिश जारी

सीधी में तेज रफ्तार ट्रक खाई में पलटा:चालक गंभीर घायल; क्रेन से निकालने की कोशिश जारी

सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बारिश के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। कुबरी के पास हुए हादसे में ट्रक चालक सुख सेन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया। फिसलन के कारण अनियंत्रित हुआ ट्रक हादसा गुरुवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी। तेज गति से जा रहा ट्रक इसी दौरान अनियंत्रित हो गया और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद ट्रक सड़क से नीचे खाई में जा गिरा और पलट गया। प्रत्यक्षदर्शी दिनेश दुबे ने बताया कि वे रीवा से बहरी लौट रहे थे। कुबरी के पास उनकी नजर खाई में पलटे ट्रक पर पड़ी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने चालक को घायल अवस्था में देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। क्रेन से ट्रक निकालने का कोशिश जारी हादसे के बाद ट्रक गहरी खाई में पलट गया है। उसे बाहर निकालने के लिए क्रेन मौके पर बुलाई गई है। सड़क से काफी नीचे होने के कारण ट्रक को बाहर निकालने में परेशानी हो रही है। क्रेन की मदद से वाहन निकालने का काम जारी है। बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। ट्रक को खाई से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है। वाहन मालिक को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *