जोधपुर में औसत से 45 फीसदी कम हुई बरसात:तापमान 2 डिग्री बढ़ा, उमस से लोग परेशान; जानिए अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

जोधपुर में औसत से 45 फीसदी कम हुई बरसात:तापमान 2 डिग्री बढ़ा, उमस से लोग परेशान; जानिए अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने जोधपुर में गुरुवार को मौसम साफ बना रहने और हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 1 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं है। शहर में करीब 20 दिन पहले से बारिश नहीं हुई है। जोधपुर में बुधवार को मौसम गर्म और उमस भरा रहा। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं जताई है। अब तक 45 फीसदी कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार 26 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 45 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 234.2 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 45 फीसदी कम है। 1 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के लिए जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 1 सितंबर तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *