सीतामढ़ी जिले के अथरी गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत करना एक युवक को महंगा पड़ गया। शिकायतकर्ता विकास कुमार झा और उसके परिवार पर हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने विकास के 3 साल के भतीजे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। विकास कुमार झा ने गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत डीएम से की थी। शिकायत के बाद 18 सितंबर को अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए अथरी गांव पहुंची। टीम के गांव पहुंचते ही शिकायत को लेकर कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। मारपीट में विकास का सिर फटा विकास का आरोप है कि इसी दौरान नाराज लोगों ने उस पर और उसके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। मारपीट में विकास के सिर में गंभीर चोट लगी और सिर फट गया। विकास का आरोप है कि हमलावरों ने उसके 3 साल के भतीजे को भी नहीं बख्शा। बच्चे और विकास के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की गई। हालांकि, समय रहते दोनों को बचा लिया गया। CCTV में कैद हुई पूरी घटना पीड़ित परिवार का कहना है कि पूरी वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना के बाद घायल विकास कुमार झा ने रुन्नीसैदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज और दूसरे सबूतों की जांच रुन्नीसैदपुर थानाध्यक्ष ललित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर रविवार को FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस CCTV फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सीतामढ़ी जिले के अथरी गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत करना एक युवक को महंगा पड़ गया। शिकायतकर्ता विकास कुमार झा और उसके परिवार पर हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने विकास के 3 साल के भतीजे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। विकास कुमार झा ने गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत डीएम से की थी। शिकायत के बाद 18 सितंबर को अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए अथरी गांव पहुंची। टीम के गांव पहुंचते ही शिकायत को लेकर कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। मारपीट में विकास का सिर फटा विकास का आरोप है कि इसी दौरान नाराज लोगों ने उस पर और उसके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। मारपीट में विकास के सिर में गंभीर चोट लगी और सिर फट गया। विकास का आरोप है कि हमलावरों ने उसके 3 साल के भतीजे को भी नहीं बख्शा। बच्चे और विकास के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की गई। हालांकि, समय रहते दोनों को बचा लिया गया। CCTV में कैद हुई पूरी घटना पीड़ित परिवार का कहना है कि पूरी वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना के बाद घायल विकास कुमार झा ने रुन्नीसैदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज और दूसरे सबूतों की जांच रुन्नीसैदपुर थानाध्यक्ष ललित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर रविवार को FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस CCTV फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

