वेटिंग से राहत का मास्टर प्लान:रांची रेल मंडल ने बोर्ड को भेजा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव, कन्फर्म सीटें उपलब्ध कराने की तैयारी

वेटिंग से राहत का मास्टर प्लान:रांची रेल मंडल ने बोर्ड को भेजा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव, कन्फर्म सीटें उपलब्ध कराने की तैयारी

कोलकाता में दुर्गा पूजा का विशेष ‎महत्व है और हर साल से हजारों‎लोग भव्य पूजा पंडालों का दर्शन करने‎वहां जाते हैं। इस बार यात्रियों की बढ़ती‎ मांग को देखते हुए रेल मंडल ने‎-शालीमार के बीच ओवरनाइट‎ स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा है।‎ ट्रेन चली तो पूजा घूमने जाने वालों को‎ कन्फर्म टिकट का अतिरिक्त विकल्प‎ मिलेगा। फिलहाल रात में कोलकाता जाने‎वाली प्रमुख ट्रेन क्रिया योगा एक्सप्रेस है। ‎15 से 17 अक्टूबर तक इसमें सभी ‎श्रेणियों में वेटिंग है, जबकि 20 से 26 ‎अक्टूबर तक सभी श्रेणियां फुल हैं।‎ प्रस्तावित ट्रेन रात में ‎से रवाना होकर सुबह शालीमार पहुंचेगी 18-19 अक्टूबर को भी सीमित सीटें‎ उपलब्ध हैं। वहीं, इन दिनों‎-कोलकाता हवाई किराया 80% तक ज्यादा करीब 6 से 8 हजार रुप‍ए तक ‎पहुंच गया है। प्रस्तावित ट्रेन रात में ‎से रवाना होकर सुबह शालीमार पहुंचेगी।‎ यात्री दिनभर पूजा पंडालों का दर्शन कर‎अगले दिन रात में वापसी कर सकेंगे।‎ यानी रात में सफर, दिनभर पूजा और रात ‎में घर वापसी। इधर, त्योहारों में बिहार,‎ यूपी, बंगाल और दक्षिण भारत जाने वाले ‎लाखों यात्रियों को कन्फर्म टिकट उपलब्ध ‎कराने के लिए रेल मंडल ने 13 जोड़ी‎ स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को ‎भेजा है। अधिकारियों के अनुसार, ज्यादातर‎ ट्रेनों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।‎ रांची-आनंद विहार का भी विस्तार‎ आनंद विहार के बीच चल रही 02877 ‎स्पेशल ट्रेन का विस्तार दिसंबर तक करने का‎ प्रस्ताव भेजा गया है। रेलवे अधिकारियों को‎उम्मीद है कि इस फैसले से दिल्ली मार्ग के ‎यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और त्योहारों के ‎सीजन में कन्फर्म टिकट आसान हो जाएगा।‎ बिहार समेत कई शहरों से कनेक्टिविटी बेहतर करने पर है जोर‎
रेल मंडल ने 13 प्रमुख रूटों पर नई ट्रेनों के परिचालन का प्रस्ताव भेजा है।‎ इनमें हटिया से पूर्णिया कोर्ट (वाया गोमो, गया, पटना), हटिया से आरा (वाया गोमो,‎गया, सासाराम), हटिया से गोरखपुर और हटिया से जयनगर के रूट शामिल हैं,‎ जिससे बिहार और पूर्वांचल की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके अलावा से‎हैदराबाद, बनारस और मुंबई (एलटीटी) के लिए भी नई ट्रेनें प्रस्तावित हैं, ताकि‎दक्षिण और पश्चिमी भारत की यात्रा सुगम हो सके।‎ बोर्ड से मंजूरी के बाद जारी होगी समय सारिणी: सीनियर डीसीएम‎
रेल मंडल की सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह ने कहा कि‎त्योहारों के समय कई ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। इसे देखते हुए ‎विभिन्न जगहों के लिए कई ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा गया है। इनमें से‎ ज्यादातर ट्रेनें स्वीकृत होने की संभावना है। ये ट्रेनें दुर्गापूजा से ‎छठ के कुछ दिन बाद तक चलेंगी। बोर्ड से अंतिम मंजूरी मिलने‎के बाद ही समय-सा​रिणी व बुकिंग की आधिकारिक तारीखें‎ जारी की जाएंगी। बिहार, यूपी, बंगाल और दक्षिण भारत जाने‎वाले लाखों यात्रियों को आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सकेगा।‎ कोलकाता में दुर्गा पूजा का विशेष ‎महत्व है और हर साल से हजारों‎लोग भव्य पूजा पंडालों का दर्शन करने‎वहां जाते हैं। इस बार यात्रियों की बढ़ती‎ मांग को देखते हुए रेल मंडल ने‎-शालीमार के बीच ओवरनाइट‎ स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा है।‎ ट्रेन चली तो पूजा घूमने जाने वालों को‎ कन्फर्म टिकट का अतिरिक्त विकल्प‎ मिलेगा। फिलहाल रात में कोलकाता जाने‎वाली प्रमुख ट्रेन क्रिया योगा एक्सप्रेस है। ‎15 से 17 अक्टूबर तक इसमें सभी ‎श्रेणियों में वेटिंग है, जबकि 20 से 26 ‎अक्टूबर तक सभी श्रेणियां फुल हैं।‎ प्रस्तावित ट्रेन रात में ‎से रवाना होकर सुबह शालीमार पहुंचेगी 18-19 अक्टूबर को भी सीमित सीटें‎ उपलब्ध हैं। वहीं, इन दिनों‎-कोलकाता हवाई किराया 80% तक ज्यादा करीब 6 से 8 हजार रुप‍ए तक ‎पहुंच गया है। प्रस्तावित ट्रेन रात में ‎से रवाना होकर सुबह शालीमार पहुंचेगी।‎ यात्री दिनभर पूजा पंडालों का दर्शन कर‎अगले दिन रात में वापसी कर सकेंगे।‎ यानी रात में सफर, दिनभर पूजा और रात ‎में घर वापसी। इधर, त्योहारों में बिहार,‎ यूपी, बंगाल और दक्षिण भारत जाने वाले ‎लाखों यात्रियों को कन्फर्म टिकट उपलब्ध ‎कराने के लिए रेल मंडल ने 13 जोड़ी‎ स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को ‎भेजा है। अधिकारियों के अनुसार, ज्यादातर‎ ट्रेनों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।‎ रांची-आनंद विहार का भी विस्तार‎ आनंद विहार के बीच चल रही 02877 ‎स्पेशल ट्रेन का विस्तार दिसंबर तक करने का‎ प्रस्ताव भेजा गया है। रेलवे अधिकारियों को‎उम्मीद है कि इस फैसले से दिल्ली मार्ग के ‎यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और त्योहारों के ‎सीजन में कन्फर्म टिकट आसान हो जाएगा।‎ बिहार समेत कई शहरों से कनेक्टिविटी बेहतर करने पर है जोर‎
रेल मंडल ने 13 प्रमुख रूटों पर नई ट्रेनों के परिचालन का प्रस्ताव भेजा है।‎ इनमें हटिया से पूर्णिया कोर्ट (वाया गोमो, गया, पटना), हटिया से आरा (वाया गोमो,‎गया, सासाराम), हटिया से गोरखपुर और हटिया से जयनगर के रूट शामिल हैं,‎ जिससे बिहार और पूर्वांचल की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके अलावा से‎हैदराबाद, बनारस और मुंबई (एलटीटी) के लिए भी नई ट्रेनें प्रस्तावित हैं, ताकि‎दक्षिण और पश्चिमी भारत की यात्रा सुगम हो सके।‎ बोर्ड से मंजूरी के बाद जारी होगी समय सारिणी: सीनियर डीसीएम‎
रेल मंडल की सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह ने कहा कि‎त्योहारों के समय कई ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। इसे देखते हुए ‎विभिन्न जगहों के लिए कई ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा गया है। इनमें से‎ ज्यादातर ट्रेनें स्वीकृत होने की संभावना है। ये ट्रेनें दुर्गापूजा से ‎छठ के कुछ दिन बाद तक चलेंगी। बोर्ड से अंतिम मंजूरी मिलने‎के बाद ही समय-सा​रिणी व बुकिंग की आधिकारिक तारीखें‎ जारी की जाएंगी। बिहार, यूपी, बंगाल और दक्षिण भारत जाने‎वाले लाखों यात्रियों को आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सकेगा।‎  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *