सीतामढ़ी में 486 लीटर नेपाली शराब पकड़ी, 3 तस्कर अरेस्ट:बिना नंबर प्लेट की 3 बाइक जब्त; 1 भारतीय और 2 नेपाली तस्कर शामिल

सीतामढ़ी में 486 लीटर नेपाली शराब पकड़ी, 3 तस्कर अरेस्ट:बिना नंबर प्लेट की 3 बाइक जब्त; 1 भारतीय और 2 नेपाली तस्कर शामिल

सीतामढ़ी के सुरसंड थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 486 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक भारतीय और दो नेपाली नागरिक शामिल हैं। शराब की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर प्लेट की तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। हनुमान चौक के पास पहुंची थी शराब की खेप पुलिस को सूचना मिली थी कि सुरसंड थाना क्षेत्र के हनुमान चौक के पास नेपाली शराब की खेप पहुंचने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। पुलिस को देखते ही तस्करों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर तीनों को दबोच लिया। तीनों बाइक से मिली नेपाली गौरव सोफी शराब तलाशी के दौरान तीनों मोटरसाइकिलों से करीब 486 लीटर नेपाली गौरव सोफी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, तीनों बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। इससे शराब की तस्करी में वाहनों के इस्तेमाल की बात सामने आई है। एक आरोपी सीतामढ़ी, दो नेपाल के रहने वाले गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष कुमार, निवासी बारा गांव, सुरसंड, पुत्र इंद्रजीत राय के रूप में हुई है। वहीं, धर्मेंद्र कुमार और कृष्ण महतो नेपाल के महोत्तरी जिले के रहने वाले बताए गए हैं। केस दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर लाल किशोर गुप्ता ने बताया कि मामले में सुरसंड थाना कांड संख्या 456/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सीतामढ़ी के सुरसंड थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 486 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक भारतीय और दो नेपाली नागरिक शामिल हैं। शराब की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर प्लेट की तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। हनुमान चौक के पास पहुंची थी शराब की खेप पुलिस को सूचना मिली थी कि सुरसंड थाना क्षेत्र के हनुमान चौक के पास नेपाली शराब की खेप पहुंचने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। पुलिस को देखते ही तस्करों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर तीनों को दबोच लिया। तीनों बाइक से मिली नेपाली गौरव सोफी शराब तलाशी के दौरान तीनों मोटरसाइकिलों से करीब 486 लीटर नेपाली गौरव सोफी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, तीनों बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। इससे शराब की तस्करी में वाहनों के इस्तेमाल की बात सामने आई है। एक आरोपी सीतामढ़ी, दो नेपाल के रहने वाले गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष कुमार, निवासी बारा गांव, सुरसंड, पुत्र इंद्रजीत राय के रूप में हुई है। वहीं, धर्मेंद्र कुमार और कृष्ण महतो नेपाल के महोत्तरी जिले के रहने वाले बताए गए हैं। केस दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर लाल किशोर गुप्ता ने बताया कि मामले में सुरसंड थाना कांड संख्या 456/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *