सीतामढ़ी के एक सरकारी स्कूल में गणेश पूजा के दौरान बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो नानपुर प्रखंड के रायपुर स्थित सरस्वती विद्या निकेतन सह मॉडल उच्च विद्यालय का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल परिसर में बने मंच पर महिला डांसर अश्लील गानों पर नाचती दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि गणेश पूजा के मौके पर स्कूल परिसर में मेले का आयोजन किया गया था। इसी दौरान यह कार्यक्रम हुआ। बच्चों और पढ़ाई के माहौल पर बुरा असर वीडियो में बड़ी संख्या में लोग मौजूद दिख रहे हैं। खास बात यह है कि कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तस्वीर भी लगी हुई है। एक तरफ मुख्यमंत्री की तस्वीर और दूसरी तरफ स्कूल परिसर में अश्लील गानों पर डांस से आयोजन पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी स्कूल परिसर में ऐसे आयोजन से बच्चों और पढ़ाई के माहौल पर बुरा असर पड़ सकता है। लोगों ने इस पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। जांच कर कार्रवाई होगी – नानपुर थानाध्यक्ष वीडियो सामने आने के बावजूद अभी तक शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में सवाल है कि स्कूल परिसर में इस आयोजन की अनुमति किसने दी और मौजूद अधिकारियों ने इसे रोकने की कोशिश क्यों नहीं की। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। नानपुर थानाध्यक्ष देवव्रत कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। दैनिक भास्कर के माध्यम से इसकी जानकारी मिली है। उन्होंने कहा जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी से दैनिक भास्कर टीम ने बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। सीतामढ़ी के एक सरकारी स्कूल में गणेश पूजा के दौरान बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो नानपुर प्रखंड के रायपुर स्थित सरस्वती विद्या निकेतन सह मॉडल उच्च विद्यालय का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल परिसर में बने मंच पर महिला डांसर अश्लील गानों पर नाचती दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि गणेश पूजा के मौके पर स्कूल परिसर में मेले का आयोजन किया गया था। इसी दौरान यह कार्यक्रम हुआ। बच्चों और पढ़ाई के माहौल पर बुरा असर वीडियो में बड़ी संख्या में लोग मौजूद दिख रहे हैं। खास बात यह है कि कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तस्वीर भी लगी हुई है। एक तरफ मुख्यमंत्री की तस्वीर और दूसरी तरफ स्कूल परिसर में अश्लील गानों पर डांस से आयोजन पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी स्कूल परिसर में ऐसे आयोजन से बच्चों और पढ़ाई के माहौल पर बुरा असर पड़ सकता है। लोगों ने इस पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। जांच कर कार्रवाई होगी – नानपुर थानाध्यक्ष वीडियो सामने आने के बावजूद अभी तक शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में सवाल है कि स्कूल परिसर में इस आयोजन की अनुमति किसने दी और मौजूद अधिकारियों ने इसे रोकने की कोशिश क्यों नहीं की। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। नानपुर थानाध्यक्ष देवव्रत कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। दैनिक भास्कर के माध्यम से इसकी जानकारी मिली है। उन्होंने कहा जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी से दैनिक भास्कर टीम ने बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

