औरंगाबाद में लौह पुरुष युवा मंच बारुण के नेतृत्व में रविवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार में ‘नशामुक्त भारत फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला युवा अधिकारी अनिकेत कुमार राव, नगर पंचायत की मुख्य पार्षद इंदु देवी, विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार सिंह, मंच के संरक्षक संजीत कुमार और जिला मंत्री सीमा गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में करीब 400 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवाओं ने नशे से दूर रहने, नशे के खिलाफ प्रचार-प्रसार करने, परिवार और समाज के लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का सामूहिक संकल्प लिया। इसके बाद प्रतिभागियों ने सिग्नेचर प्लेज पर हस्ताक्षर कर नशामुक्त भारत अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाने की अपील जिला युवा अधिकारी अनिकेत कुमार राव ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। देश की युवा आबादी यदि नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाए तो विकास की गति को और मजबूत किया जा सकता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, खेल और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में लगानी चाहिए। नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार कर सकते हैं। मुख्य पार्षद इंदु देवी और विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नशा वर्तमान समय की गंभीर सामाजिक चुनौती है। इसका असर केवल नशा करने वाले व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से नशामुक्त समाज बनाने के अभियान को मजबूती मिलेगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि यदि नशा करना ही है तो अपने लक्ष्य को हासिल करने और सफलता प्राप्त करने का नशा करें। परिवार और समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प लौह पुरुष युवा मंच के संरक्षक संजीत कुमार ने कहा कि नशा युवाओं की प्रतिभा, स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करता है। युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं, इसलिए उन्हें नशे की गिरफ्त से बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा स्वयं नशे से दूर रहने के साथ अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करे। सामूहिक प्रयास से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।कार्यक्रम के दौरान युवाओं में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता और प्रतिबद्धता दिखाई दी। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से युवाओं ने नशे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर लेखापाल राजेश कुमार सिन्हा, रंजन कुमार किंशु, युवा स्वयंसेवक सनी कुमार, वरीय शिक्षक कमलेश कुमार, एनसीसी अधिकारी प्रमोद कुमार यादव, प्रभात कुमार, प्रयाग कुमार, गौतम कुमार, कामता सिंह, धनजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय लोग मौजूद रहे। औरंगाबाद में लौह पुरुष युवा मंच बारुण के नेतृत्व में रविवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार में ‘नशामुक्त भारत फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला युवा अधिकारी अनिकेत कुमार राव, नगर पंचायत की मुख्य पार्षद इंदु देवी, विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार सिंह, मंच के संरक्षक संजीत कुमार और जिला मंत्री सीमा गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में करीब 400 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवाओं ने नशे से दूर रहने, नशे के खिलाफ प्रचार-प्रसार करने, परिवार और समाज के लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का सामूहिक संकल्प लिया। इसके बाद प्रतिभागियों ने सिग्नेचर प्लेज पर हस्ताक्षर कर नशामुक्त भारत अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाने की अपील जिला युवा अधिकारी अनिकेत कुमार राव ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। देश की युवा आबादी यदि नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाए तो विकास की गति को और मजबूत किया जा सकता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, खेल और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में लगानी चाहिए। नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार कर सकते हैं। मुख्य पार्षद इंदु देवी और विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नशा वर्तमान समय की गंभीर सामाजिक चुनौती है। इसका असर केवल नशा करने वाले व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से नशामुक्त समाज बनाने के अभियान को मजबूती मिलेगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि यदि नशा करना ही है तो अपने लक्ष्य को हासिल करने और सफलता प्राप्त करने का नशा करें। परिवार और समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प लौह पुरुष युवा मंच के संरक्षक संजीत कुमार ने कहा कि नशा युवाओं की प्रतिभा, स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करता है। युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं, इसलिए उन्हें नशे की गिरफ्त से बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा स्वयं नशे से दूर रहने के साथ अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करे। सामूहिक प्रयास से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।कार्यक्रम के दौरान युवाओं में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता और प्रतिबद्धता दिखाई दी। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से युवाओं ने नशे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर लेखापाल राजेश कुमार सिन्हा, रंजन कुमार किंशु, युवा स्वयंसेवक सनी कुमार, वरीय शिक्षक कमलेश कुमार, एनसीसी अधिकारी प्रमोद कुमार यादव, प्रभात कुमार, प्रयाग कुमार, गौतम कुमार, कामता सिंह, धनजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

